Edited By Mansi,Updated: 30 May, 2026 05:47 PM
जैसे-जैसे भारत भग्या विधाता को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ रही है, वैसे-वैसे कंगना रनौत ने एक ज़बरदस्त मैसेज सामने रखा है आखिर देश को चलाने वाला असली हीरो कौन है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। जैसे-जैसे भारत भग्या विधाता को लेकर एक्साइटमेंट बढ़ रही है, वैसे-वैसे कंगना रनौत ने एक ज़बरदस्त मैसेज सामने रखा है आखिर देश को चलाने वाला असली हीरो कौन है। अपने सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक इमोशनल वीडियो में कंगना ने फिल्म के टाइटल का मतलब डिकोड किया और उन अनदेखे लोगों पर रोशनी डाली, जो असल में भारत की रीढ़ हैं।
“ज़रा एक दिन सोचिए… अस्पताल में नर्सें ना आएं, स्कूल में स्टाफ ना आएं, रेलवे स्टाफ गायब हो जाए, शहर में सफाई कर्मचारी ना दिखें, थिएटर का स्टाफ ना आएं… और जब आपको डर लगे तो मदद करने कोई ना पहुंचे। बस एक ही दिन में पूरा सिस्टम ठप! लेकिन फिर भी हम उन्हें क्या कहते हैं? आम आदमी! कुछ खास करके भी, ‘आम’ ही कहलाता है। वही है असली भारत भाग्य विधाता,” कंगना ने वीडियो में कहा।
View this post on Instagram
A post shared by Manikarnika Films Production (@manikarnikafilms)
ये फिल्म उन लोगों को सलाम करती है नर्सें, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी, लिफ्ट ऑपरेटर, सुरक्षा कर्मचारी, प्रशासक जिनसे हम रोज़ टकराते हैं, लेकिन शायद ही कभी नोटिस करते हैं। लेकिन जब शहर पर संकट घटा, तब यही लोग डर से ऊपर उठकर ड्यूटी करवा रहे। बाहर अफरा-तफरी थी, लेकिन अस्पताल के अंदर ज़िंदगी चलती रही क्योंकि इन “आम” पोजीशन ने असाधारण हिम्मत दिखाई।
असल में भारत भाग्य विधाता एक कहानी है हिम्मत, ज़िम्मेदारी और इंसानियत की वो भी मुश्किल हालात में। कंगना रनौत इस फिल्म में एक स्टाफ नर्स के रोल में हैं, और कहानी का दिल बसता है अस्पताल के उन गलियारों में, जहाँ डर के बीच भी लोगों ने हिम्मत, समझदारी और करुणा नहीं छोड़ी। यहाँ ही असली हीरो मिलते हैं ना कोई केप, ना सुपरपावर… बस यूनिफॉर्म, ID कार्ड और सेवा का जुनून।
कंगना रनौत के अलावा फिल्म में गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका अघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान भी नजर आएंगे।
डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन स्टूडियोज) द्वारा प्रस्तुत इस फिल्म को पेन स्टूडियोज, मणिकर्णिका फिल्म्स, परमहंस क्रिएशंस ने यूनोइया फिल्म्स LLP और फ्लोटिंग रॉक्स एंटरटेनमेंट Pvt. Ltd. के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। मनोज तपाड़िया द्वारा लिखित और निर्देशित ये फिल्म पेन मरुधर के जरिए 12 जून 2026 को सिनेमा में रिलीज होगी।