Edited By Prachi Sharma,Updated: 03 Aug, 2026 06:57 PM

Karan Aujla : 'India's Got Latent 2' के नए एपिसोड में कॉमेडियन समय रैना, तन्मय भट्ट, गुरलीन पन्नू और राहुल दुआ के साथ मशहूर सिंगर करण औजला भी जज के रूप में नजर आए। यह शो आमतौर पर अपने मजेदार वन-लाइनर्स और जजों के बीच होने वाली हलकी-फुलकी नोंक-झोंक...
Karan Aujla : 'India's Got Latent 2' के नए एपिसोड में कॉमेडियन समय रैना, तन्मय भट्ट, गुरलीन पन्नू और राहुल दुआ के साथ मशहूर सिंगर करण औजला भी जज के रूप में नजर आए। यह शो आमतौर पर अपने मजेदार वन-लाइनर्स और जजों के बीच होने वाली हलकी-फुलकी नोंक-झोंक के लिए पसंद किया जाता है लेकिन इस बार एक भावुक पल ने सभी का दिल जीत लिया। शो में शामिल हुए एक कपल ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खुलासा किया कि करण औजला ने उन्हें मालदीव की ट्रिप गिफ्ट की है। वहीं, इस एपिसोड में गौरव मदान विजेता बनकर उभरे।
इंडियाज गॉट लेटेंट 2 में कपल ने जीता सबका दिल
शो में कंटेस्टेंट विजेंद्र रजक ने अपने शानदार व्हील स्टंट से जजों और दर्शकों का दिल जीत लिया। परफॉर्मेंस के बाद बातचीत के दौरान उनकी पत्नी भी मंच पर आई। दोनों उन्होंने परिवार की मंजूरी न मिलने पर घर से भागकर शादी की थी। विजेंद्र, के अनुसार दोनों ने करीब एक महीने तक एक-दूसरे को डेट किया, जिसके बाद उनक गर्लफ्रेंड ने शादी करने की इच्छा जताई। आर्थिक परेशानियों के बावजूद उन्होंने यह फैसला स्वीकार कर लिया और दोनों विवाह के बंधन में बंध गए। हालांकि, शादी के बाद उनकी पत्नी के परिवार ने उनके खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
करण औजला ने गिफ्ट की मालदीव ट्रिप
बातचीत के दौरान समय रैना ने विजेंद्र से पूछा की उनकी जिंदगी का सबसे बड़ा सपना क्या है ? इस पर विजेंद्र ने बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ मालदीव घूमना चाहते है। उनका जवाब सुनते ही करण औजला ने बिना देर किए कपल की मालदीव ट्रिप स्पोंसर करने का एलान कर दिया। उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि अगर मालदीव जाने से दोनों खुश होंगे तो वह उनके टिकट का पूरा खर्चा उठाएंगे। करण की इस दरियादिली की समय रैना ने भी जमकर सराहना की।
करण ने मजाकिया अंदाज में कहा की यह तोहफा उन्हें उनकी पत्नी की वजह से मिल रहा है। बाद में विजेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पट शो की एक झलक शेयर करते हुए करण औजला और 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' की पूरी टीम का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह मंच और यह ट्रिप उनके लिए एक यादगार अनुभव बना रहेगा।
करण औजला से इम्प्रेस हुए फैंस
इसके अलावा विजेंद्र ने अन्य पैनलिस्ट्स का भी आभार जताया। उन्होंने तन्मय भट्ट का उनके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद किया, वहीं गुरलीन पन्नू से मुलाकात को खास बताते हुए उनका भी शुक्रिया अदा किया। साथ ही राहुल दुआ के उदारता की भी उन्होंने सराहना की। जैसे ही कपल का
वीडियो सामने आया सोशल मीडिया पर हर कोई जमकर तारीफ कर रहा है।