Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Jun, 2026 01:54 PM

Katrina Kaif Come back : मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माँ बनने के बाद अब कैटरीना कैफ धीरे-धीरे अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स की ओर लौटने की तैयारी कर रही हैं। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों कई नई फिल्मों और प्रेजेक्ट्स की स्क्रिप्ट्स पर विचार कर रही हैं।

बहुत सोच-समझकर चुनेंगी अगला प्रोजेक्ट
खबरों के मुताबिक कैटरीना कैफ इस समय किसी भी फिल्म या शो को जल्दबाजी में साइन करने के मूड में नहीं हैं। वह कैसी कहानियों को प्राथमिकता देना चाहती हैं जो उनकी जिंदगी के वर्तमान दौर और सोच के साथ मेल खाती हों। यही कारण है कि वह हर स्क्रिप्ट को बारीकी से पढ़कर उसके हर पहलू का आकलन कर रही हैं।

OTT प्लेटफॉर्म पर आ सकती हैं नजर
खबरें यह भी हैं कि कैटरीना डिजिटल प्लेटफार्म पर कदम रखने की सम्भावना पर विचार कर रही हैं। यदि एक होता है तो यह उनके करियर का पहला OTT प्रोजेक्ट होगा। आज के टाइम में बहुत से बड़ी-बड़ी हस्तियां भी वेब सीरीज और OTT कंटेंट की ओर रुख कर रहे हैं, ऐसे में कैटरीना भी इस माध्यम को एक्स्प्लोर करने की इच्छुक नजर आ रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार वह साल 2027 के दूसरे हिस्से में शूटिंग फ्लोर पर वापसी कर सकती हैं।

आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर
कैटरीना कैफ की आखिरी फिल्म ‘मेरी क्रिसमस’ थी, जिसमें उन्होंने विजय सेतुपति के साथ काम किया था। 12 जनवरी 2024 को यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी।