केरल की बेटी ने रचा इतिहास, महज 19 साल की उम्र में Kaziah Liz Mejo बनीं Miss Universe India 2026

Edited By Updated: 24 Aug, 2026 12:24 PM

kaziah liz mejo miss universe india 2026

aziah Liz Mejo Miss Universe India 2026 : इस बार मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का भव्य आजोयन जयपुर स्थित जी स्टूडियोज में किया गया। 23 अगस्त 2026 को हुए इस प्रतिष्ठित ब्यूटी कॉन्टेस्ट में केरल की केजिया लीज मेजो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की।

Kaziah Liz Mejo Miss Universe India 2026 : इस बार मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का भव्य आजोयन जयपुर स्थित जी स्टूडियोज में किया गया। 23 अगस्त 2026 को हुए इस प्रतिष्ठित ब्यूटी कॉन्टेस्ट में केरल की केजिया लीज मेजो ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल की। उन्होंने प्रतियोगिता में शामिल 52 खूबसूरत प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का ताज अपने नाम किया और एक नया इतिहास रच दिया। 
 
 Kaziah Liz Mejo Miss Universe India 2026

केरल की केजिया ने जीता ख़िताब 
मिस यूनिवर्स इंडिया 2026  फिनाले 23 अगस्त को आयोजित किया गया, जबकि विनर के नाम का एलान देर रात करीब 12.30 बजे किया गया। कड़ी  प्रतिस्पर्धा के बाद टॉप 5  तमिलनाडु की  वैष्णवी गणेश, महाराष्ट्र की तेजस्विनी श्रीवास्तव, केरल की केजिया लिज मेजो, गुजरात की अनुश्री सतवालेकर और 
उत्तराखंड की अनुभा वशिष्ठ ने अपनी जगह बनाई।

प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में सभी फाइनलिस्ट्स से सवाल पूछे गए, जिनका जवाब उन्हें सिर्फ उन्हें सिर्फ 40 सेकंड में देना था। इस निर्णायक दौर में केजिया लीज मेजो के शानदार जवाब ने जजों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया और वह मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 का खिताब जीतने में कामयाब रहीं। उन्हें मनिका विश्वकर्मा ने विजेता का ताज पहनाया। 

 Kaziah Liz Mejo Miss Universe India 2026

अब इस बड़ी जीत के बाद केजिया लीज मेजो नवंबर 2026 में होने वाली मिस यूनिवर्स 2026 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी।

वहीं, तमिलनाडु की वैष्णवी गणेश फर्स्ट रनर-अप रहीं, जबकि गुजरात की अनुश्री सतवालेकर ने सेकेंड रनर-अप का खिताब हासिल किया। 
 
कौन है केरल की केजिया ?
 आपको बता दें कि केजिया लीज मेजो की उम्र सिर्फ 19 साल है पर वो पढ़ाई के साथ-साथ  मॉडलिंग भी करती हैं। इतना ही नहीं इससे पहले वो  मिस टीन इंटरनेशनल में  रनर अप रह चुकी हैं। 

 Kaziah Liz Mejo Miss Universe India 2026

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!