5 महीने में उम्र में खोया पिता का साया, 9 साल की उम्र से शुरू की एक्टिंग...अब 2 घरों की मालकिन हैं 'मुसाफिर कैफे' की ये एक्ट्रेस

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 06:52 PM

mahima makwana struggle story

Mahima Makwana : सफलता पाना इतना आसान नहीं होता जितना दिखता है। ऐसी ही कहानी है 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की। जो लोग आज उन्हें प्रीति के किरदार में प्यार दे रहे हैं, उन्हें बता दें की महिमा का जीवन काफी परेशानियों से भरा रहा है। बचपन...

Mahima Makwana : सफलता पाना इतना आसान नहीं होता जितना दिखता है। ऐसी ही कहानी है 'मुसाफिर कैफे' की एक्ट्रेस महिमा मकवाना की। जो लोग आज उन्हें प्रीति के किरदार में प्यार दे रहे हैं, उन्हें बता दें की महिमा का जीवन काफी परेशानियों से भरा रहा है। बचपन से ही उन्हें काफी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। वो कभी भी हीरोइन नहीं बनना चाहती थीं और न ही उनका कोई इंट्रेस्ट था लेकिन सिर्फ अपनी मां की वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। 
टीवी सीरियल से अपने करियर की शुरुआत करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में भी अपना नाम कमा लिया और आज वो बहुत दिलों पर राज करती हैं। 

5 महीने की उम्र में खोया पिता का साया 
  5 अगस्त 1999 को महिमा का जन्म हुआ था। करीब 5 महीने में ही उन्होंने अपने सिर से पिता का साया खो दिया। उस दौरान उनकी मां एक एनजीओ में काम किया करती थीं। करोड़ों की मालकिन कभी बचपन में चॉल में रहा करती थीं। 

9 साल की उम्र में शुरू किया था करियर 
कुछ समय पहले हुए एक इंटरव्यू के दौरान महिमा ने बताया था की वो कभी भी एक्ट्रेस नहीं बनना चाहती थीं। मेरी कामयाबी के पीछे मेरी मां का हाथ है क्योंकि एक्ट्रेस बनने का सपना मेरी मां का ही था। मेरे से पहले मेरी मां हीरोइन बनना चाहती थीं लेकिन घर की जिम्मेदारियों के चलते वो अपना सपना पूरा नहीं कर पाईं। लेकिन घर के मुश्किल हालात को देखते हुए मैंने ऑडिशन देने का फैसला किया। 

जब मैं 9 साल की थी तो पहले मैं स्कूल जाया करती थी और उसके बाद ऑडिशन देने लगी थी। एक्टिंग की लाइन में आने का मेरा मकसद सिर्फ मेरे परिवार को परेशानी से बाहर निकालना था। 

14 की उम्र में खरीदा अपना घर
महिमा मकवाना ने बताया की उनकी मां का एक ही सपना था- जिंदगी में खुद का घर होना। एक दिन उनकी मां ने अपनी यह इच्छा उनसे साझा की। महिमा ने ठान लिया कि वह मां का सपना जरूर पूरा करेंगी और महज 14 साल की उम्र में ही उन्होंने अपना खुद को घर खरीद लिया था। बाद में उन्होंने अपनी सफलता की एक और बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए साल 2025 में अपनी मां के जन्मदिन पर मुंबई में दूसरा घर भी खरीदा, जिसे उन्होंने अपनी मां के लिए सबसे खास तोहफा बताया।

सपने सुहाने लड़कपन के से मिली पहचान 
साल 2012 में आए शो सपने सुहाने लड़कपन के से महिमा को घर-घर में पहचान मिली। इस शो में उन्होंने रचना का किरदार निभाया था। इससे पहले भी उन्होंने बहुत से शो में काम किया। इसके बाद उन्होंने 2021 में सलमान खान की फिल्म अंतिम द फाइनल ट्रुथ में देखा गया। 

 सीरीज मुसाफिर कैफे से दर्शकों के दिल पर किया राज 
हाल ही में महिमा की नेटफ्लिक्स पर सीरीज आई है मुसाफिर कैफे। दर्शकों द्वारा इस सीरीज को बहुत प्यार दिया गया। इस सीरीज में उन्होंने प्रीति का किरदार निभाया। फैंस को उनकी एक्टिंग बहुत ही ज्यादा पसंद आई। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!