Edited By Manisha,Updated: 25 Aug, 2026 10:54 AM

'मिर्जापुर: द मूवी' के मेकर्स ने फिल्म से मुन्ना भैया और गुड्डू पंडित के नए प्रोमो जारी कर दिए हैं। दिव्येंदु और अली फजल के पावर-पैक्ड अवतार ने फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया है। फिल्म 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रिलीज हुए टीजर और ट्रेलर के बाद अब मेकर्स ने फिल्म से दो नए प्रोमो शेयर किए हैं, जिनमें मुन्ना भैया (दिव्येंदु) और गुड्डू पंडित (अली फजल) अपने दमदार अवतार में नजर आ रहे हैं।
मुन्ना भैया का स्वैग और एक्शन अवतार आया सामने
मेकर्स ने सोशल मीडिया पर मुन्ना द प्रिंस यानी दिव्येंदु का प्रोमो शेयर किया है। वीडियो में मुन्ना भैया का स्वैग, पावर और एक्शन अवतार देखने को मिल रहा है। प्रोमो के साथ कैप्शन में लिखा गया, "मुन्ना भैया, साक्षात A(LIVE)। बड़े पर्दे पर मुन्ना भैया से मिलिए।" इस प्रोमो ने फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह और भी बढ़ा दिया है।
View this post on Instagram
A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)
गुड्डू पंडित के पागलपन की भी दिखी झलक
इसके बाद मेकर्स ने गुड्डू द लायन यानी अली फजल का भी नया प्रोमो जारी किया। वीडियो में गुड्डू पंडित का वही बेखौफ अंदाज और दबदबा देखने को मिल रहा है, जिसने वेब सीरीज में दर्शकों का दिल जीता था। प्रोमो के साथ लिखा गया, "इनका जब मन करेगा आएंगे, जब मन करेगा जाएंगे। बड़े पर्दे पर गुड्डू भैया से मिलिए।" दोनों प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।
4 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
'मिर्जापुर: द मूवी' का निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है, जबकि इसकी कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है। फिल्म को एक्सेल एंटरटेनमेंट के बैनर तले रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने प्रोड्यूस किया है। वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी इसके को-प्रोड्यूसर हैं। भारत की लोकप्रिय ओटीटी फ्रेंचाइजी अब पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएगी और फिल्म 4 सितंबर 2026 को हिंदी और तेलुगु में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।