Delhi Rain Alert: मूसलाधार बारिश से दिल्ली जलमग्न, रेड अलर्ट जारी- 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट

Edited By Updated: 25 Aug, 2026 09:08 AM

delhi rain red alert delhi ncr heavy rainfall imd delhi airport flight

मंगलवार सुबह दिल्ली और पूरे NCR में हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। शहर में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे...

नई दिल्ली: मंगलवार सुबह दिल्ली और पूरे NCR में हुई मूसलाधार बारिश ने एक बार फिर रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने राजधानी दिल्ली के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। शहर में लगातार हो रही बारिश से सड़कों पर भारी जलभराव हो गया है, जिससे कनॉट प्लेस, पार्लियामेंट स्ट्रीट, आईटीओ, और AIIMS जैसे प्रमुख इलाकों में ट्रैफिक रेंगता नजर आया और कई फ्लाइट्स का रूट बदलना पड़ा था, जिसके बाद भी शहर में बादल छाए रहे।

एयरलाइन ट्रैकिंग प्लेटफॉर्म Flightradar2  के अनुसार, दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 16 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जबकि 132 उड़ानें देर से चलीं। हालांकि, एयरपोर्ट अथॉरिटी ने अभी तक फ्लाइट ऑपरेशन्स पर मौसम के असर के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

इससे एक दिन पहले सोमवार को भी भारी बारिश के चलते 26 उड़ानें रद्द हुई थीं, 15 को दूसरे शहरों में डायवर्ट किया गया था और 390 से ज्यादा फ्लाइट्स प्रभावित हुई थीं। IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में कई जगहों पर तेज हवाओं और कड़कती बिजली के साथ मूसलाधार बारिश की संभावना है। गुरुग्राम और फरीदाबाद इन दोनों शहरों के लिए मौसम विभाग ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है और रुक-रुक कर बारिश होने का अनुमान जताया है।
  
ज़ोरदार बारिश के कारण दिल्ली के कई मौसम केंद्रों पर बारिश का स्तर सामान्य से ऊपर रहा, जिससे शहर में कुल बारिश के आंकड़े बढ़ गए। 24 अगस्त तक सफदरजंग में सामान्य 191.1 मिमी के मुकाबले 246.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 29 प्रतिशत ज़्यादा है। पालम में 227.2 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य से 28 प्रतिशत ज़्यादा है, जबकि लोदी रोड पर 233.2 मिमी बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 22 प्रतिशत ज़्यादा है। रिज में 243 mm बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 50 प्रतिशत ज़्यादा थी, और अयानगर में 266.3 mm बारिश हुई, जो वहां की सामान्य बारिश से 66 प्रतिशत ज़्यादा थी।

 

भारी बारिश की वजह?
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस भारी बारिश की वजह मध्य और ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय 'वेस्टर्न डिस्टर्बेंस' और निचले वायुमंडल में दक्षिण-पश्चिम उत्तर प्रदेश तक फैली 'ट्रफ लाइन' के आपस में टकराने के कारण दिल्ली-NCR में यह मूसलाधार बारिश हो रही है।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!