Edited By Prachi Sharma,Updated: 24 Oct, 2026 06:51 PM

Mufti Tariq Masood Controversy : पाकिस्तान के जाने-माने इस्लामिक इस्लामिक मुफ्ती तारिक मसूद अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। उनकी टिप्पणी पर पाकिस्तानी अभिनेत्रियों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और और उनकी सोच पर सवाल उठाए हैं।
Mufti Tariq Masood Controversy : पाकिस्तान के जाने-माने इस्लामिक इस्लामिक मुफ्ती तारिक मसूद अपने एक बयान को लेकर विवादों में आ गए हैं। उनकी टिप्पणी पर पाकिस्तानी अभिनेत्रियों ने कड़ी नाराजगी जाहिर की और और उनकी सोच पर सवाल उठाए हैं। आखिर मुफ्ती तारिक मसूद ने ऐसा क्या कहा, जिसे लेकर इतना विवाद खड़ा हो गया है ? आइए जानते हैं....
मुफ्ती के ऐसा विवादित बयान तो भड़की पाकिस्तानी हसीनाएं
दरअसल, मुफ़्ती तारिक मसूद ने हाल ही में महिलाओं को लेकर एक विवादित ब्यान दिया। उन्होंने कहा कि बच्चे को जन्म देने के बाद महिलाओं को लगभग 40 दिनों तक ब्लीडिंग होती है, जिसके चलते वे इस दौरान अपने पति के साथ शारीरिक संबंध नहीं बना पाती।
उन्होंने आगे कहा कि डिलीवरी के बाद लगभग 40 दिनों तक सेक्स न करना औरतों की मजबूरी होती है क्योंकि उन्हें ब्लीडिंग की समस्या रहती है लेकिन मर्द आजाद होते हैं, मर्दों का इसमें कोई कसूर नहीं है तो फिर वो क्यों इतने दिनों तक बिना शारीरिक संबंध बनाए रहेंगे।
मुफ़्ती तारिक मसूद ने अपने बयान में कहा कि बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को करीब 40 दिनों तक ब्लीडिंग होने के कारण वे इस दौरान शारीरिक संबंध बनाने से परहेज करती हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि जब इस स्थिति से महिलाएं गुजर रही हैं तो पुरुषों का इसमें क्या कसूर है। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि महिलाओं को इस दौरान बच्चे की देखभाल में व्यस्त रहने की प्राकृतिक वजह है लेकिन इस दौरान मर्द कैसे सब्र करें।
पाकिस्तानी एक्ट्रेस का फूटा गुस्सा
मुफ़्ती तारिक मसूद के इस बयान को लेकर पाकिस्तान की कई अभिनेत्रियों ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर उनकी टिप्पणी की आलोचना की। पाकिस्तानी अभिनेत्री और होस्ट नादिया हुसैन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मुफ़्ती तारिक मसूद का वीडियो शेयर करते हुए तंज कसा। उन्होंने कहा कि उनके मुताबिक, पुरुषों से 40 दिनों तक सेक्स से दूर रहने की उम्मीद नहीं की जा सकती जबकि महिलाएं उसी पुरुष के बच्चे को नौ महीने तक गर्भ में रखती हैं और इस दौरान कई तरह के दर्द और तकलीफों से गुजरती हैं।
वहीं, अभिनेत्री याशमा गिल ने भी मुफ्ती तारिक मसूद के बयान पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कोई उन्हें चुप करवाए।