अनोखी थीम के साथ लॉन्च होगा पति पत्नी और वो दो का ट्रेलर, आयुष्मान खुराना की फिल्म को लेकर बढ़ी एक्साइटमेंट

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 02:45 PM

pati patni aur woh do trailer launch event

पति पत्नी और वो दो ट्रेलर 2 मई को रिलीज किया जाएगा। इस बार मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के लिए एक अनोखा जंगल-थीम इवेंट प्लान किया है। टी-सीरीज ने इसके लिए मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में खास इवेंट आयोजित करने का फैसला किया है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। अभिनेता आयुष्मान खुराना इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म पति पत्नी और वो दो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस रोमांटिक कॉमेडी में उनके साथ सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह और वामिका गब्बी भी नजर आएंगी। दर्शकों को अब फिल्म के ट्रेलर का इंतजार है।

टीजर को मिला शानदार रिस्पॉन्स
फिल्म का टीजर 20 अप्रैल को रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला। टीजर ने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और भी बढ़ा दी है और अब सभी को इसके ट्रेलर का इंतजार है।

जंगल थीम में होगा ट्रेलर लॉन्च
जानकारी के मुताबिक, फिल्म का ट्रेलर 2 मई को रिलीज किया जाएगा। इस बार मेकर्स ने ट्रेलर लॉन्च के लिए एक अनोखा जंगल-थीम इवेंट प्लान किया है। टी-सीरीज ने इसके लिए मुंबई के संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान में खास इवेंट आयोजित करने का फैसला किया है। इस ट्रेलर लॉन्च में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट और क्रू मौजूद रहेगा। बताया जा रहा है कि इस इवेंट को यादगार बनाने के लिए ट्रेन टॉय राइड और बोटिंग जैसी एक्टिविटी भी शामिल की गई हैं, जिससे मीडिया और गेस्ट्स को अलग अनुभव मिलेगा।

रिलीज डेट के करीब पहुंची फिल्म
‘पति पत्नी और वो दो’ 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म के प्रमोशन में पूरी टीम जोर-शोर से जुटी हुई है, ताकि इसे ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचाया जा सके। यह फिल्म 2017 में आई हिट फिल्म ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है, जिसमें कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर मुख्य भूमिकाओं में थे। पहले पार्ट की सफलता के बाद अब दूसरे भाग से भी दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!