‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पोस्टर रिलीज़, मनोज बाजपेयी के नए अवतार ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

Edited By Updated: 23 Apr, 2026 01:18 PM

governor the silent savior poster out manoj bajpayee new look

बॉलीवुड के दमदार एक्टर Manoj Bajpayee एक बार फिर अपने इंटेंस अवतार में वापसी कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड के दमदार एक्टर Manoj Bajpayee एक बार फिर अपने इंटेंस अवतार में वापसी कर रहे हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। खास बात ये है कि यह पोस्टर उनके जन्मदिन के मौके पर लॉन्च किया गया, जिसने फैंस के बीच एक्साइटमेंट को और बढ़ा दिया।

रहस्यमयी लुक और दमदार टैगलाइन
पोस्टर में मनोज बाजपेयी का चेहरा साफ नहीं दिखाया गया है, बल्कि वो पीछे से नजर आ रहे हैं हाथ में सूटकेस और एक लंबा कॉरिडोर जो कहानी में सस्पेंस का तगड़ा इशारा देता है। टैगलाइन- 'अगर मैं फेल हुआ तो इंडिया फेल हो जाएगा' फिल्म को एक हाई-वोल्टेज लीगल और पॉलिटिकल ड्रामा की दिशा में ले जाती दिख रही है।

‘कुर्सी’ बनी कहानी का सबसे बड़ा संकेत
दूसरे पोस्टर में एक हरी कुर्सी को फोकस में रखा गया है, जिस पर लिखी लाइन्स 'इंडिया दिवालिया होने की कगार पर है” और 'यह सिर्फ कुर्सी नहीं जिम्मेदारी है' ये साफ करता है कि फिल्म सत्ता, जिम्मेदारी और देश की हालत जैसे गंभीर मुद्दों के इर्द-गिर्द घूमने वाली है।

पहली बार साथ आए दो नेशनल अवॉर्ड विनर्स
इस फिल्म के जरिए Vipul Amrutlal Shah और मनोज बाजपेयी पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का निर्देशन Chinmay Mandlekar ने किया है, जो अपने कंटेंट-ड्रिवन प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। दोनों दिग्गजों का ये कॉम्बिनेशन दर्शकों के लिए एक अलग और दमदार सिनेमाई अनुभव लेकर आ सकता है।

मजबूत टीम और म्यूजिक का तड़का
फिल्म Sunshine Pictures के बैनर तले बन रही है और इसकी कहानी को कई राइटर्स ने मिलकर तैयार किया है।
गीतों के बोल Javed Akhtar ने लिखे हैं, जबकि म्यूजिक Amit Trivedi ने दिया है जो फिल्म को इमोशनल और इंटेंस टोन देने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

जन्मदिन पर पोस्टर रिलीज़ 
मनोज बाजपेयी के बर्थडे पर पोस्टर रिलीज़ करना साउथ इंडस्ट्री के उस ट्रेंड की याद दिलाता है, जहां स्टार्स के खास दिन पर फिल्म की झलक दिखाई जाती है। यह तरीका फैंस को सीधे जोड़ने और फिल्म को पहले ही चर्चा में लाने का स्मार्ट मूव माना जा रहा है।

क्या खास होने वाला है इस फिल्म में?
‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि सिस्टम, पावर और जिम्मेदारी की कहानी लग रही है। पोस्टर से साफ है कि इसमें सस्पेंस, पॉलिटिक्स और इमोशन का जबरदस्त मिक्स देखने को मिलेगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि मनोज बाजपेयी इस बार किस तरह का किरदार लेकर आते हैं लेकिन इतना तय है, ये फिल्म चर्चा में रहने वाली है।

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sunshine Pictures (@sunshinepicturesofficial)

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!