मणिरत्नम ने बेजॉय नाम्बियार की ‘Tu Yaa Main’ की तारीफ की, कहा- ‘बिग-स्क्रीन एक्सपीरियंस!’

Edited By Updated: 16 Feb, 2026 03:21 PM

praised  tu yaa main  said big screen experience

शानाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल थ्रिलर Tu Yaa Main हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है और अपनी रोमांचक कहानी व प्रभावशाली सस्पेंस के लिए दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया बटोर रही है।

नई दिल्ली। शानाया कपूर और आदर्श गौरव की सर्वाइवल थ्रिलर Tu Yaa Main हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है और अपनी रोमांचक कहानी व प्रभावशाली सस्पेंस के लिए दर्शकों और समीक्षकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया बटोर रही है। साउथ में आयोजित एक विशेष स्क्रीनिंग के दौरान उत्साह अपने चरम पर पहुंच गया, जिसमें दिग्गज फिल्मकार Mani Ratnam भी मौजूद रहे। उन्होंने फिल्म की सराहना करते हुए अपने विचार साझा किए।

स्पेशल स्क्रीनिंग के बाद सामने आए ऑडियंस रिएक्शन वीडियो में दर्शकों का उत्साह साफ झलकता है। किसी ने इसे शानदार फिल्म बताया, तो किसी ने इसे ताज़गी भरा अनुभव कहा। दर्शकों ने इसकी ऊर्जा, रोमांचक पलों और बांधे रखने वाली कहानी की खुलकर तारीफ की। इस उत्साह को और बढ़ाते हुए मणिरत्नम ने कहा, 'बेजॉय नाम्बियार ने फिल्म में ऐसी काइनेटिक ऊर्जा भरी है, जिसे दर्शकों के साथ बड़े पर्दे पर ही बेहतरीन तरीके से महसूस किया जा सकता है।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Colour Yellow Media Entertainment (@colouryellowmovies)

लगातार रोमांच और हर पल बने रहने वाले खतरे के एहसास से भरपूर Tu Yaa Main दर्शकों के दिलों को छू रही है और खुद को एक शानदार थिएट्रिकल अनुभव के रूप में स्थापित कर रही है। Bejoy Nambiar द्वारा निर्देशित Tu Yaa Main को Aanand L Rai और Himanshu Sharma ने Colour Yellow के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। साथ ही Vinod Bhanushali और Kamlesh Bhanushali ने Bhanushali Studios Limited के तहत इसे प्रस्तुत किया है। यह फिल्म आज के युवाओं से सीधे जुड़ती है, कच्ची भावनाओं को सीट से बांधे रखने वाली कहानी के साथ पिरोती है, और फिलहाल आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में चल रही है।

 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!