विक्की कौशल, अनन्या पांडे से लेकर भूमि पेडनेकर तक, इंडस्ट्री Tu Yaa Main के ‘आंखें चार’ पर झूम उठी!

Edited By Updated: 10 Feb, 2026 05:08 PM

vicky kaushal to bhumi pednekar industry grooved aankhen chaar

सर्वाइवल थ्रिलर Tu Yaa Main को लेकर बज़ थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह न्यू-एज #DateFright कहानी दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर रही है।

नई दिल्ली/ टीम डिजिटल। सर्वाइवल थ्रिलर Tu Yaa Main को लेकर बज़ थमने का नाम नहीं ले रहा है। यह न्यू-एज #DateFright कहानी दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर रही है, और इसके म्यूज़िक ने इस एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। हाल ही में रिलीज़ हुआ प्रोमो Aankhein Chaar पहले ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, जिसमें इंडस्ट्री के कई दोस्त इस ग्रूवी वीडियो पर वाइब करते नज़र आ रहे हैं।

विक्की कौशल इस ट्विस्टेड प्लॉट को लेकर पहले से ही एक्साइटेड दिख रहे हैं। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए नोट लिखा “इस अप्रत्याशित कथानक के लिए उत्सुक हूं। वैलेंटाइन डे पर रिलीज के लिए शुभकामनाएं।”

कृति सेनन ने इसे सबसे क्वर्की वैलेंटाइन्स डे रिलीज़ बताया। उन्होंने शेयर करते हुए एक कैपशन लिखा 'लगता है ये वैलेंटाइन डे पर रिलीज़ होने वाली सबसे अनोखी और डरावनी चीज़ है! मज़ा आने वाला है!'

अनन्या पांडे इस गाने को लेकर बेहद उत्साहित नज़र आईं। उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पोस्ट में लिखा ' ये गाना तो कमाल का है!!! मुझे ये पूरा गाना बहुत पसंद आया 13 तारीख का बेसब्री से इंतज़ार है'

वहीं भूमि पेडनेकर ने प्रोमो को काफ़ी कूल बताया। उन्होंने लिखा, यह वाकई बहुत शानदार चीज़ है! इसे देखने का बेसब्री से इंतजार है।'

बेजॉय नांबियार के निर्देशन में बनी Tu Yaa Main को आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने Colour Yellow के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। इसके साथ ही विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली (Bhanushali Studios Limited) भी फिल्म के निर्माता हैं। यह फिल्म आज की युवा पीढ़ी से सीधे जुड़ती है, जिसमें रॉ इमोशन्स और एज-ऑफ-द-सीट स्टोरीटेलिंग का दमदार मेल देखने को मिलेगा। Tu Yaa Main 13 फरवरी 2026 को रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!