Tu Yaa Main Review: रिलेशनशिप से रोंगटे खड़े करने वाले थ्रिल तक, कैसी है बेजॉय नांबियार की ‘तू या मैं’?

Edited By Updated: 13 Feb, 2026 02:03 PM

tu yaa main review in hindi

यहां पढ़ें कैसी है फिल्म तू या मैं...

फिल्म- तू या मैं (Tu yaa Main)
स्टारकास्ट- शनाया कपूर (Shanaya Kapoor), आदर्श गौरव (Adarsh Gaurav), क्षिति जोग (Kshitee Jog), अंश विकास चोपड़ा (Ansh Vikas Chopra) और पारुल गुलाटी (Parul Gulati)
डायरेक्शन- बेजॉय नांबियार (Bejoy Nambiar)
निर्माता- आनंद एल. राय (Anand L. Rai) , हिमांशु शर्मा (Himanshu Sharma), विनोद भानुशाली (Vinod Bhanushali) और कमलेश भानुशाली (Kamleshi Bhanushali)
रेटिंग- 2.5*

Tu ya Main: Bejoy Nambiar की फिल्म ‘तू या मैं’ एक दिलचस्प सिनेमाई सफर है जो रिश्तों की उलझनों से शुरू होकर सांसें थाम देने वाले सर्वाइवल थ्रिलर में बदल जाती है। इस फिल्म में Shanaya Kapoor और Adarsh Gourav मुख्य भूमिकाओं में नजर आते हैं और उनकी केमिस्ट्री कहानी को भावनात्मक गहराई देती है। यह फिल्म थाई मूवी The Pool का आधिकारिक अडैप्टेशन है, जिसे भारतीय सामाजिक परिवेश और डिजिटल दौर की मानसिकता को देखते हुए नए अंदाज़ में बनाया गया है। कहानी महज़ जिंदगी और मौत की जंग तक सीमित नहीं रहती बल्कि सोशल मीडिया की बनावटी छवि और रिश्तों में मौजूद पावर बैलेंस जैसे मुद्दों को भी बारीकी से छूती है। तो चलिए जानते हैं कैसी है फिल्म तू या मैं...

कहानी
फिल्म ‘तू या मैं’ की कहानी दो बिल्कुल अलग दुनिया से आए इन्फ्लुएंसर्स के इर्द-गिर्द घूमती है। मुंबई के पॉश इलाके में रहने वाली अवनि शाह उर्फ मिस वैनिटी (Shanaya Kapoor) एक ऐसी जेनज़ी लड़की है जो सोशल मीडिया की चमक-दमक, एस्थेटिक्स और रील्स वाली जिंदगी में जीती है, जबकि नालासोपारा का देसी स्वैग से भरपूर रैपर मारुति उर्फ ‘बंटाई रैपर आला फ्लोपारा’ (Adarsh Gourav) ज़मीन से जुड़ा हुआ, हकीकत समझने वाला लड़का है। दोनों के बीच प्यार, नोकझोंक और उलझनों से भरा रिश्ता है जो एक अनचाहे मोड़ पर उन्हें मुंबई की भागदौड़ से दूर गोवा की ओर बाइक ट्रिप पर निकलने के लिए मजबूर कर देता है। साथ में होता है अवनि का प्यारा डॉग पोपो। लेकिन तेज बारिश और खराब बाइक उनकी मंज़िल बदल देती है, और वे कोंकण के एक सुनसान रिसॉर्ट में ठहरने को मजबूर हो जाते हैं। यहीं से कहानी रोमांटिक ड्रामा से सस्पेंस-थ्रिलर में बदल जाती है, जब रिसॉर्ट के पूल में हुआ एक हादसा उन्हें लगभग 15 फीट लंबे मगरमच्छ के सामने खड़ा कर देता है। अब यह सिर्फ सर्वाइवल की जंग नहीं, बल्कि रिश्ते की असली परीक्षा है। अब इस कहानी में आगे क्या होता है इसके लिए आपको फिल्म देखनी होगी...


एक्टिंग
फिल्म तू या मैं में शनाया कपूर के अलावा आदर्श गौरव, क्षिति जोग , अंश विकास चोपड़ा और पारुल गुलाटी भी नजर आ रहे हैं। शनाया कपूर ने अवनी के किरदार को अच्छे तरीके से निभाया। उन्होंने अपने किरदार की डिमांड को पूरा किया। वहीं एक्टर आदर्श ने भी अपने किरदार को बखूबी तरीके से निभाया। उन्होंने अपने किरदार को इस कदर अपनाया कि वह रियल लग रहा था। इनके अलावा क्षिति जोग , अंश विकास चोपड़ा और पारुल गुलाटी ने अपने- अपने किरदार के साथ न्याय किया और उसे ईमानदारी से निभाया।

डायरेक्शन
‘तू या मैं’ का निर्देशन बेजॉय नांबियार द्वारा किया गया है और इसके निर्माता हैं आनंद एल. राय , हिमांशु शर्मा , विनोद भानुशाली और कमलेश भानुशाली। फिल्म गका डायरेक्शन अच्छा किया गया है। कुछ जगहों पर थोड़ी कमी लगी जिसे और अच्छा किया जा सकता था। फिल्म की रफ्तार कहीं-कहीं पर थोड़ी धिमी लगी पर दर्शकों को बांधे रखने में सफल रही है। कुल मिलाकर देखा जाए तो यह फिल्म आपको एंटरटेनमेंट का डोज जरूर देती है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!