Edited By Prachi Sharma,Updated: 04 Jul, 2026 12:58 PM

Prince Narula and Yuvika Chaudhary : टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की एक गतिविधि ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इसके बाद से लगातार यह चर्चा...
Prince Narula and Yuvika Chaudhary : टीवी इंडस्ट्री के चर्चित कपल प्रिंस नरूला और युविका चौधरी एक बार फिर अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर दोनों की एक गतिविधि ने फैंस के बीच हलचल मचा दी है। इसके बाद से लगातार यह चर्चा हो रही है कि क्या दोनों वैवाहिक रिश्ते में कुछ ठीक नहीं चल रहा।
इससे पहले भी प्रिंस और युविका का रिश्ता अलग होने की वजह से अफवाहों में रहा था। अतीत में भी उनके बीच मनमुटाव की खबरें सामने आई थीं हालांकि दोनों ने बाद में इन दावों को गलत बताते हुए सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था लेकिन इस बार सोशल मीडिया पर हुई नई हलचल ने एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
शादी के 8 साल बाद अलग होंगे प्रिंस-युविका ?
बात कुछ यूँ है कि प्रिंस और युविका ने दो-दूसरे को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया है। जब से दोनों ने ऐसा किया है, तब से ही उनके फैंस ने यह अंदाजा लगाना शुरू कर दिया है कि शायद दोनों के बीच दूरियां फिर से बढ़ गई हैं। हालांकि, दोनों ने अभी तक इस मामले पर अपनी कोई राय नहीं रखी है लेकिन सोशल मीडिया पर यह खबर आग की तरफ फ़ैल गई है।
पिछले साल भी अलग होने की उडी थी अफवाहें
यह पहली बार नहीं है जब दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं, पिछले साल भी दोनों के अलग होने की खबरें सामने आ चुकी हैं। उस समय ऐसी चर्चाएं थीं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है और वे अलग-अलग रह रहे हैं। हालांकि, बाद में युविका ने इन सभी अटकलों को सिरे से ख़ारिज कर दिया था।

एक इंटरव्यू के दौरान युविका ने साफ-साफ़ कह दिया था की दोनों के रिश्ते में किसी तरह की परेशानी नहीं है। उनके घर में कोई काम चल रहा था, इस वजह से वो अपनी मां के घर शिफ्ट हो गई थीं। इन्ही सब बातो को देखते हुए लोगों ने अपने अनुमान लगाने शुरू कर दिए थे। इसी वजह से लोगों ने गलत अनुमान लगा लिए थे।