विदेश में रहकर भी संस्कार नहीं भूलीं Priyanka Chopra, बेटी मालती को सिखाया दुर्गा सप्तशती मंत्र, फैंस जमकर कर रहे तारीफ

Edited By Updated: 04 Aug, 2026 02:59 PM

priyanka chopra daughter

Priyanka Chopra : आज सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। इस वजह से पूरी दुनिया में प्रियंका ग्लोबल स्टार के रूप में जानी जाती हैं। लंबे समय से वह अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हैं।...

Priyanka Chopra : आज सिर्फ बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में भी खूब नाम कमाया है। इस वजह से पूरी दुनिया में प्रियंका ग्लोबल स्टार के रूप में जानी जाती हैं। लंबे समय से वह अंतरराष्ट्रीय फिल्मों और प्रोजेक्ट्स में सक्रिय हैं। हालांकि, विदेश में रहने और काम करने के बावजूद उनका भारत और अपनी संस्कृति से जुड़ाव आज भी कायम है। 

 प्रियंका अपनी बेटी मालती मैरी को भी बचपन से भारतीय परंपराओं और संस्कारों से परिचित करा रही हैं। वह अक्सर मालती को मंदिर लेकर जाती हैं और धार्मिक गतिविधियों में शामिल करती हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपनी बेटी को श्री दुर्गा सप्तशती  का पावन मंत्र  '"सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरि नारायणि नमोऽस्तु ते॥"' सिखाती नजर आ रही हैं। उनका यह वीडियो फैंस को खूब पसंद आ रहा है। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

 प्रियंका चोपड़ा ने बेटी को सिखाया मां दुर्गा का मंत्र 
प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया पर काफी सक्रीय रहती हैं और समय-समय पर अपने प्रोफेशनल और निजी जीवन की झलक फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। वह अपने करियर के साथ-साथ परिवार को भी बराबर महत्व देती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनकी जिंदगी के जड़ो अलग-अलग पहलू देखने को मिले। वीडियो के एक हिस्से में वह मां की भूमिका निभाते हुए बेटी मालती मैरी को गोद में लेकर दुर्गा सप्तशती का मंत्र सिखाती नजर आती हैं। वहीं दूसरे हिस्से में प्रियंका दोस्तों के साथ पार्टी का आनंद लेते हुए अपने मस्तीभरे अंदाज में दिखाई देती हैं। 

सोशल मीडिया पर वीडियो को मिल रहा जमकर प्यार 
प्रियंका चोपड़ा के इस वीडियो को फैंस के साथ-साथ कई मशहूर सितारों ने भी खूब पसंद किया। श्रीमयी रेड्डी, रिद्धिमा पंडित, दृष्टि खरबंदा समेत कई सेलेब्स ने रेड हार्ट इमोजी शेयर कर अपना प्यार जताया। वहीं सोशल मीडिया यूजर्स ने भी वीडियो पर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दीं। एक फैन ने लिखा देशी गर्ल अब देशी मम्मा बन गई हैं। तो दूसरे फैन ने लिखा- विदेश में रहकर भी देसी रहना बहुत बड़ी बात है। 
 
प्रियंका चोपड़ा का वर्क फ्रंट 
प्रियंका चोपड़ा के काम की बात की जाए तो वो जल्द ही वाराणसी फिल्म में नजर आएंगी और उनकी यह फिल्म 2027 में रिलीज होगी। बता दें की इस फिल्म से वो भारतीय सिनेमा में 8 साल बाद वापसी करेंगी। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!