Pushpa Impossible और Lalo का खास क्रॉसओवर, सेट पर सजा संस्कृति और थिएटर का रंगीन जश्न

Edited By Updated: 15 May, 2026 11:34 AM

pushpa impossible lalo crossover culture theatre celebration sony max premiere

सोनी सब के लोकप्रिय शो Pushpa Impossible और गुजराती ब्लॉकबस्टर Lalo – Krishna Sada Sahayate का हालिया क्रॉसओवर एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। सोनी सब के लोकप्रिय शो Pushpa Impossible और गुजराती ब्लॉकबस्टर Lalo – Krishna Sada Sahayate का हालिया क्रॉसओवर एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाला है। फिल्म के वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर से पहले शूट किए गए इस एपिसोड में सिर्फ ऑन-स्क्रीन ही नहीं, बल्कि ऑफ-स्क्रीन भी कलाकारों के बीच शानदार बॉन्डिंग देखने को मिली। यह खास एपिसोड 17 मई को दोपहर 1 बजे Sony MAX पर प्रसारित होगा।

सेट पर दिखा संस्कृति और कला का खूबसूरत संगम
शूटिंग के दौरान दोनों टीमों के कलाकारों के बीच थिएटर, लोक संगीत, साहित्य और कहानी कहने की कला को लेकर लंबी और दिलचस्प बातचीत हुई। माहौल इतना आत्मीय हो गया कि पूरा सेट एक छोटे सांस्कृतिक उत्सव में बदल गया। कलाकारों ने अपने थिएटर अनुभव, पारंपरिक कलाओं और क्षेत्रीय कहानी कहने की परंपराओं को साझा किया, जिसने इस खास शूट को और यादगार बना दिया।

करुणा पांडे ने शेयर किया खास अनुभव
Karuna Pandey ने इस अनुभव को याद करते हुए कहा, “एक्टर होने के नाते हम स्वाभाविक रूप से क्रिएटिविटी और इमोशन्स के जरिए जुड़ते हैं। लालो की टीम के साथ बातचीत करते हुए मुझे एहसास हुआ कि हम सब कहानी कहने के प्रति अपने साझा प्यार से जुड़े हुए हैं। हर कोई कला के प्रति बेहद जुनूनी था और यही वजह रही कि सेट का माहौल बेहद पॉज़िटिव और एनरिचिंग बन गया।' उन्होंने आगे कहा कि ऐसे लोगों के साथ काम करना हमेशा खास होता है जो क्रिएटिविटी को महत्व देते हैं। इन इंटरैक्शन्स ने पूरे सेट को और ज्यादा गर्मजोशी भरा और जीवंत बना दिया।

रीवा राछ बोलीं- 'एक दिन में बन गईं खूबसूरत यादें'
फिल्म की लीड एक्ट्रेस Reeva Rachh ने कहा, “कमाल है कि कभी-कभी सिर्फ एक दिन ही इतनी प्यारी यादें बनाने के लिए काफी होता है। शूटिंग के दौरान सेटअप्स और ब्रेक्स के बीच हम फिल्मों और परफॉर्मेंसेज़ पर बातचीत करते हुए बहुत नैचुरली जुड़ गए।' उन्होंने आगे कहा, “करुणा मैम की सबसे खास बात यह है कि वो इतनी गर्मजोशी और पॉज़िटिविटी लेकर आती हैं कि हर कोई तुरंत सहज महसूस करने लगता है। एक समय ऐसा आया जब हम अपने पसंदीदा नाटकों और कलाकारों पर चर्चा करने लगे और अचानक हर किसी के पास दिलचस्प कहानियाँ और नजरिए थे।'

'बातचीत संस्कृति का उत्सव बन गई'
फिल्म में भगवान कृष्ण का किरदार निभा रहे Shruhad Goswami ने कहा, “पुष्पा इम्पॉसिबल की टीम के साथ शूटिंग का सबसे अच्छा हिस्सा यह था कि हमें एहसास हुआ कि हमारी कलात्मक सोच कितनी मिलती-जुलती है। लोक संगीत से लेकर थिएटर तक, सेट पर हुई बातचीत संस्कृति का उत्सव बन गई। उन्होंने आगे बताया कि रिहर्सल के दौरान थिएटर वर्कशॉप्स की तकनीकों और परफॉर्मेंस स्टाइल्स पर चर्चा शुरू हो गई और देखते ही देखते सभी उसी अंदाज में परफॉर्म करने लगे। व्यस्त शेड्यूल के बावजूद कलाकारों ने छोटे-छोटे पल निकालकर कहानियाँ साझा कीं और क्रिएटिव एनर्जी का आनंद लिया।

17 मई को होगा वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर
गुजराती सुपरहिट फिल्म Lalo – Krishna Sada Sahayate का वर्ल्ड टेलीविज़न प्रीमियर 17 मई को दोपहर 1 बजे सिर्फ Sony MAX पर प्रसारित किया जाएगा। इस खास क्रॉसओवर एपिसोड में दर्शकों को इमोशन, संस्कृति, थिएटर और मनोरंजन का खूबसूरत संगम देखने को मिलेगा।

 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!