Edited By Manisha,Updated: 19 Jul, 2026 02:56 PM

400 से अधिक स्कूलों और 5 लाख छात्रों से जुड़े सांस्कृतिक अभियान का शानदार समापन, विजेता बच्चों ने दिल्ली में देखी 'रामायणम्' की एक्सक्लूसिव ट्रेलर स्क्रीनिंग
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। नमित मल्होत्रा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'रामायणम्' सिर्फ एक सिनेमाई प्रस्तुति नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक अनूठा प्रयास बनकर सामने आई है। फिल्म की पहली झलक रिलीज होने के बाद जहां दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, वहीं दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित इसके भव्य ट्रेलर लॉन्च ने देशभर के स्कूली बच्चों के लिए एक यादगार अनुभव रच दिया।
400 से ज्यादा स्कूलों और 5 लाख छात्रों तक पहुंचा अभियान
फिल्म के मेकर्स ने पहली बार देशभर के स्कूलों के साथ मिलकर एक बड़े सांस्कृतिक अभियान का आयोजन किया। इस पहल के तहत 18 शहरों के 400 से अधिक स्कूलों और 5 लाख से ज्यादा छात्रों को रामायण की अमर गाथा से जोड़ने का प्रयास किया गया। इस अभियान का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और रामायण के मूल्यों से परिचित कराना था।
View this post on Instagram
A post shared by THE DESI TROLL™ 1M (@the.desi.troll)
विजेता बच्चों को मिला ट्रेलर लॉन्च में शामिल होने का मौका
इस विशेष अभियान में विजेता बने छात्रों को दिल्ली में आयोजित 'रामायणम्' के भव्य ट्रेलर लॉन्च का हिस्सा बनने का अवसर मिला। बच्चों ने फिल्म के ट्रेलर की एक्सक्लूसिव स्क्रीनिंग देखी और इस खास मौके को बेहद उत्साह के साथ जिया। इसके अलावा उन्हें रामायण पर आधारित विशेष कॉमिक बुक्स भी भेंट की गईं, जिससे यह अनुभव उनके लिए और भी यादगार बन गया।
View this post on Instagram
A post shared by Bakchoditroll 🔥❤️ (@bakchoditroll)
भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर ले जाएगी 'रामायणम्'
मेकर्स का मानना है कि 'रामायणम्' केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि भारत की सबसे महान कथाओं में से एक को वैश्विक दर्शकों तक पहुंचाने का एक सांस्कृतिक अभियान है। अत्याधुनिक तकनीक, शानदार विजुअल्स और भावनात्मक कहानी के साथ यह फिल्म भारतीय सिनेमा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान देने का प्रयास करेगी।
View this post on Instagram
A post shared by Daily Epic Memes🤯 (@epicbajar)
दमदार स्टारकास्ट से सजी है फिल्म
नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही 'रामायणम्' में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल भगवान हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्माण नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज, 8 बार ऑस्कर विजेता VFX कंपनी DNEG और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस के सहयोग से किया जा रहा है।
View this post on Instagram
A post shared by Memewalapyaar (@memewalapyaar)
दो भागों में रिलीज होगी 'रामायणम्'
दो भागों में बनने वाली इस मेगा फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 और दूसरा भाग दिवाली 2027 में दुनियाभर के IMAX सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। अपनी भव्यता, तकनीक और भावनात्मक प्रस्तुति के चलते यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी पेशकशों में से एक मानी जा रही है।