Edited By Reetu sharma,Updated: 20 Mar, 2026 04:22 PM

भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स में शामिल फिल्म ‘राजा शिवाजी’ अब अपने पहले दमदार टीजर के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। खास बात ये है कि इस फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि सिर्फ सिनेमाघरों में...
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े ऐतिहासिक प्रोजेक्ट्स में शामिल फिल्म ‘राजा शिवाजी’ अब अपने पहले दमदार टीजर के साथ दर्शकों के सामने आने के लिए तैयार है। खास बात ये है कि इस फिल्म का फर्स्ट लुक टीजर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर नहीं, बल्कि सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। मेकर्स ने इसे फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ के साथ अटैच किया है, जिसके पेड प्रीव्यू 18 मार्च से शुरू हो चुके हैं। यानी जो दर्शक थिएटर जाएंगे, वही इस भव्य झलक का पहला अनुभव ले पाएंगे।
थिएटर एक्सपीरियंस को खास बनाने की रणनीति
आज के डिजिटल दौर में जहां हर टीजर और ट्रेलर ऑनलाइन रिलीज होता है, वहीं ‘राजा शिवाजी’ का ये फैसला काफी अलग और बोल्ड माना जा रहा है। सिर्फ सिनेमाघरों में टीजर दिखाने का मकसद दर्शकों को एक ग्रैंड और इमर्सिव अनुभव देना है, ताकि छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी का असर और भी ज्यादा गहरा हो सके।
रितेश देशमुख बनेंगे शिवाजी
इस फिल्म की सबसे खास बात ये है कि इसमें लीड रोल के साथ-साथ डायरेक्शन की जिम्मेदारी भी रितेश देशमुख ने संभाली है। वो इस फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के किरदार को बड़े पर्दे पर जीवंत करने जा रहे हैं। कहानी एक ऐसे युवा योद्धा की है, जिसने स्वराज्य का सपना देखा और उसे हकीकत में बदलने के लिए हर ताकत से टकरा गया।
म्यूजिक और विजुअल्स में दिखेगा भव्यता का लेवल
फिल्म का संगीत मशहूर जोड़ी अजय–अतुल ने तैयार किया है, जो पहले भी कई ऐतिहासिक और भावनात्मक फिल्मों में अपना जादू दिखा चुके हैं। वहीं, सिनेमैटोग्राफी का जिम्मा संतोष सिवन के हाथों में है, जो अपने विजुअल्स के लिए इंटरनेशनल लेवल पर पहचाने जाते हैं। ऐसे में फिल्म का हर फ्रेम ग्रैंड और सिनेमाई होने वाला है।
जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी का बड़ा दांव
इस मेगा प्रोजेक्ट को जियो स्टूडियोज प्रेजेंट कर रहा है, जबकि ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले इसे प्रोड्यूस कर रही हैं। मेकर्स का मकसद सिर्फ एक फिल्म बनाना नहीं, बल्कि भारत की ऐतिहासिक विरासत को ग्लोबल लेवल पर पेश करना है।
1 मई 2026 को होगी भव्य रिलीज
‘राजा शिवाजी’ 1 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म साहस, सम्मान और स्वराज्य के जन्म की कहानी को बड़े पैमाने पर दिखाने का दावा करती है। इसका फर्स्ट लुक टीजर ही दर्शकों के लिए एक ऐसा अनुभव बनने जा रहा है, जो सिर्फ स्क्रीन पर नहीं, दिलों में गूंजेगा।
एक गूंज जो इतिहास को फिर से जिंदा करेगी
‘राजा शिवाजी’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि उस महान योद्धा की कहानी है, जिसने पूरे भारत को एक नई पहचान दी।अब देखना दिलचस्प होगा कि थिएटर में रिलीज होने वाला ये एक्सक्लूसिव टीजर दर्शकों के बीच कितना बड़ा क्रेज पैदा करता है।