Edited By Prachi Sharma,Updated: 28 Apr, 2026 11:37 AM

Mumbai : इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर Bharat Kapoor ने 80 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बहुत ही जानी-मानी फिल्मों में काम कर के उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। बता दें कि सोमवार के दिन दोपहर को ही कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी...
Mumbai : इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर Bharat Kapoor ने 80 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बहुत ही जानी-मानी फिल्मों में काम कर के उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। बता दें कि सोमवार के दिन दोपहर को ही कार्डियक अरेस्ट की वजह से उनकी जान चली गई थी। इस खबर की जानकारी उनके दोस्त अभिनेता अवतार गिल ने दी। इस खबर को सुनने के बाद से ही पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है।
Bharat Kapoor के दोस्त अवतार गिल ने बताया की भरत कपूर बीते कुछ दिनों से कुछ ठीक महसूस नहीं कर रहे थे। सोमवार को शाम 6:30 बजे उनका अंतिम संस्कार किया गया। भरत कपूर के निधन के बाद बहुत से सितारे शोक की लहर में हैं। हिंदी फिल्मो के निर्माता अशोक पंडित ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के अपना दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा भरत कपूर बहुत अच्छे इंसान हैं और उनकी उनके साथ बहुत सी यादें जुड़ी हुई हैं।

भरत कपूर की फिल्में
आखिरी रास्ता, नूरी, इंकार, लव स्टोरी, बाजार, गुलामी, सत्यमेव जयते, स्वर्ग, खुदा गवाह, साजन चले ससुराल और रंग जैसी बहुत से फिल्मों में उन्होंने काम किया है। 1972 से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्मों के अलावा उन्होंने बहुत से सीरियल में भी काम किया है जैसे कि सांस, चंद्रकांता, परंपरा, कैंपस आदि।
30 अप्रैल को होगा चौथा संस्कार
सोमवार को शाम 6 बजे के पास उनका अंतिम संस्कार किया गया। इसके बाद 30 अप्रैल को नॉर्थ बॉम्बे एसोसिएशन में उनका चौथा संस्कार होगा। अगर उनकी फॅमिली की बात की जाए तो भरत कपूर की पत्नी और दो बेटे हैं। उनकी एक बेटी भी थी कुछ सालों पहले उनकी मौत हो गई।
