Edited By Prachi Sharma,Updated: 26 May, 2026 06:02 PM

Rakul Preet Singh : कुछ दिनों पहले ही रकुलप्रीत सिंह अपने पति के ब्यान की वजह से काफी सुर्खियों में चल रही थीं। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने शिमरी साड़ी पहनी हुई है, जिसे देखकर हर कोई...
Rakul Preet Singh : कुछ दिनों पहले ही रकुलप्रीत सिंह अपने पति के ब्यान की वजह से काफी सुर्खियों में चल रही थीं। इसी बीच उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन तस्वीरों में उन्होंने शिमरी साड़ी पहनी हुई है, जिसे देखकर हर कोई उनका दीवाना हो रहा है। तो चलिए देखते हैं उनकी लेटेस्ट तस्वीरें -
इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं रकुल ने पर्पल कलर की शिमरी साड़ी पहनी हुई हुई। इसी के साथ उनका स्लीवलेस ब्लाउज उनके लुक को और भी ज्यादा कूल और सेक्सी बना रहा है।

अगर उनके ब्लाउज के डिज़ाइन को ध्यान से देखा जाए तो उसके ऊपर सिल्वर स्टोन का वर्क है। ट्रेडिशनल लुक होने के बावजूद भी वो क़ाफी मॉडर्न और हॉट लग रही हैं।

वहीं उनके खुले बाल उनके लुक को और भी ज्यादा खूबसूरत बना रहे हैं।

अगर उनके मेकअप की बात की जाए तो बहुत ज्यादा हैवी मेकअप न करते हुए उन्होंने न्यूड लिपस्टिक, हल्का आई मेकअप किया हुआ है।

अपने लुक को और ज्यादा आकर्षक बनाने के लिए Rakul Preet Singh ने लंबे सिल्वर ईयररिंग्स कैरी किए, जो उनकी ड्रेस के साथ बेहद खूबसूरत लग रहे थे। इसके अलावा हाथों में पहनी स्टाइलिश रिंग्स ने उनके पूरे अंदाज में ग्लैमरस टच जोड़ दिया।

हर तस्वीर में उन्होंने अलग-अलग पोज़ दिए हुए हैं, जो काफी आकर्षित कर रहे हैं।