रोमांटिक अंदाज में हुई Imtiaz Ali की बेटी की इंगेजमेंट, समंदर किनारे घुटनों पर बैठकर बॉयफ्रेंड ने किया प्रपोज, फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग

Edited By Updated: 13 Jul, 2026 12:34 PM

ida ali engagement

Entertainment Desk : मशहूर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लंबे समय से डेट कर रहे बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। इस खास मौके की जानकारी इदा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा कर अपने फैंस को दी।

Entertainment Desk : मशहूर फिल्म निर्देशक इम्तियाज अली की बेटी इदा अली ने अपने लंबे समय से डेट कर रहे बॉयफ्रेंड कृष अग्रवाल के साथ सगाई कर ली है। इस खास मौके की जानकारी इदा ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो साझा कर अपने फैंस को दी। शेयर की गई तस्वीरों में समंदर किनारे हुए बेहद रोमांटिक प्रपोजल की खूबसूरत झलक भी देखने को मिली, जिसने फैंस का दिल जीत लिया। 

Ida Ali Engagement

 इम्तियाज अली की बेटी इदा ने फ्लांट की डायमंड रिंग 
इदा अली ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सगाई की कई खूबसूरत तस्वीरें और वीडियो साझा किए हैं। इन तस्वीरों में उनके मंगेतर कृष अग्रवाल बेहद रोमांटिक अंदाज में समंदर किनारे घुटनों के बल बैठकर उन्हें प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में कृष अपने कृष अपने हाथ में लिखा हुआ एक खास नोट भी पकड़े हुए दिखाई देते हैं, जिसे वह इदा को पढ़कर सुनाते हैं। 

 इस यादगार पल को साझा करते हुए इदा ने कैप्शन में लिखा, "01/07/26, रात 11 बजे, यट्रेसैंड (नॉर्वे)." वहीं वीडियो में वह अपनी खूबसूरत डायमंड इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती नजर आईं, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Ida Ali Engagement

सेलिब्रिटीज ने लुटाया प्यार
इदा अली की सगाई की पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी जमकर प्यार लुटाया। एक्ट्रेस ख़ुशी कपूर ने कमेंट में लिखा, बहुत क्यूट। वहीं, वेदांग रैना और शरवरी समेत कई सितारों ने इदा और कृष अग्रवाल को उनकी नई शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं। 

फैंस भी इस खुशखबरी से बेहद उत्साहित नजर आए। एक यूजर ने लिखा, "ओह माय गॉड, आप दोनों को ढेर सारी बधाई।" वहीं दूसरे ने कमेंट किया, "बहुत-बहुत शुभकामनाएं ! आप दोनों का यह खास पल बेहद खूबसूरत और किसी सपने के सच होने जैसा लग रहा है।"

क्या काम करती हैं  Imtiaz Ali की बेटी इदा अली ?
अपने पिता की तरह ही इदा अली की बेटी का रुझान भी फिल्ममेकिंग की तरफ है। पिछले कुछ सालों में इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने थाई मसाज, माया और लिफ्ट जैसी फिल्मों में इदा अली ने कैमरे के पीछे काम किया है। 

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ida Ali (@idaali11)

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!