Edited By Prachi Sharma,Updated: 10 Jul, 2026 05:27 PM

Sai Pallavi : साई पल्लवी को हमेशा ही सादगी की मिसाल मना जाता है। अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से हमेशा ही उन्होंने सबका दिल जीता है। अब हाल ही में वो अपने पुराने बयान की वजह से फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।
Sai Pallavi : साई पल्लवी को हमेशा ही सादगी की मिसाल मना जाता है। अपनी सादगी और शानदार एक्टिंग से हमेशा ही उन्होंने सबका दिल जीता है। अब हाल ही में वो अपने पुराने बयान की वजह से फिर से सुर्खियों में आ गई हैं। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि वह किसी भी फिल्म में ऐसे सीन नहीं करना पसंद करेंगी, जिसमें किसिंग सीन हो, चाहे इसके लिए उन्हें बड़े-बड़े प्रोजेक्ट्स से क्यों न हाथ धोना पड़े। उनके इस बेबाक बयान ने सोशल मीडिया पे एक बार फिर बहस छेड़ दी है। आइए जानते हैं उनकी नो-किसिंग पालिसी के पीछे की वजह।
क्या नो किसिंग पॉलिसी की वजह ?
साई पल्लवी का नाम उन एक्ट्रेसस में आता है, जो इंडस्ट्री में अपनी शर्त अनुसार काम करना पसंद करती हैं। सादगी और सिद्धांतों की वजह से उन्होंने हर जगह से खूब सुर्खियां और तारीफें बटोरी हैं। एक इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा कि क्या आपको कभी किसी फिल्म के लिए किस करने के लिए बोला है तो साई ने जवाब दिया हां। इसके बाद उन्होंने बताया कि ऐसे बहुत से फिल्म के ऑफर उन्हें आते हैं लेकिन उन्हें पता है कि कैमरे के सामने वो कभी भी ऐसे सीन करना पसंद नहीं करतीं।
बॉयफ्रेंड है तो किसी और को किस क्यों करूं ?
जब उनसे पूछा गया कि ऐसा क्यों तो उन्होंने कहा कि जब आपके जीवन में कोई पार्टनर है तो वो किसी को किस करना सही नहीं मानती, चाहे फिर वो काम के लिए ही क्यों न हो। इसी के साथ उन्होंने बताया कि भगवान ने उन्हें वो सब कुछ दिया, जो उन्हें चाहिए। इस वजह से वो ज्यादा पैसा कमाने के चक्कर में अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं कर सकती हैं। उनके यह जवाब सुनकर उनके फैंस काफी इम्प्रेस हुए थे।

बैंक बैलेंस बढ़ाने के लिए नहीं भूल सकती सिद्धांत
साई पल्ल्वी ने साफ-साफ़ कह दिया कि वो अपनी जिंदगी में बहुत संतुष्ट हैं और ज्यादा पैसे या फिर लग्जरी लाइफ के लिए वो अपनी मर्यादा को पार नहीं कर सकतीं। उनका मानना है कि फिल्मों में काम करने का मतलब अपनी निजी मान्यताओं को छोड़ना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई निर्देशक उन्हें कास्ट करना चाहता है तो उनकी अभिनय क्षमता के लिए करे। लेकिन यदि कहानी में इंटीमेट या किसिंग सीन अनिवार्य हों, तो वह बिना किसी नाराजगी के किसी दूसरी अभिनेत्री को लेने के लिए स्वतंत्र हैं।
कियारा के बोल्ड सीन को लेकर बचा बवाल
उनका यह बयान इस वजह से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है क्योंकि हाल ही में यश और कियारा की फिल्म टॉक्सिक का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, इस फिल्म में बहुत से बोल्ड सीन दिखाए गए हैं। कियारा के इंटिमेट सीन देखने के बाद हर कोई उन्हें खूब ट्रोल कर रहा है कि मां और पत्नी बनने के बाद कोई ऐसा कैसे कर सकता है।
