Sambhavna Seth के घर हुआ बड़ा ड्रामा, House Help की वजह से Police Station में बिताई पूरी रात...खुद बताई पूरी सच्चाई

Edited By Updated: 31 Jul, 2026 01:15 PM

sambhavna seth in police station

Sambhavna Seth : पिछले 2 दिनों से भोजपुरी एक्ट्रेस सम्भावना के जीवन में उथल-पुथल देखने को मिल रही है । सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के उन्होंने बताया था कि उन्होंने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताई। उनकी इस पोस्ट के बाद से हर कोई बहुत परेशान हो गया था।...

Sambhavna Seth : पिछले 2 दिनों से भोजपुरी एक्ट्रेस सम्भावना के जीवन में उथल-पुथल देखने को मिल रही है । सोशल मीडिया पर पोस्ट कर के उन्होंने बताया था कि उन्होंने पूरी रात पुलिस स्टेशन में बिताई। उनकी इस पोस्ट के बाद से हर कोई बहुत परेशान हो गया था। इसी बीच उन्होंने यूट्यूब के माध्यम से सारी सच्चाई सामने आके बताई है, आखिर ऐसा क्या हुआ था ?

यूट्यूब व्लॉग में संभावना ने बताया की गुड़िया जो उनकी हाउस हेल्प है और उन्हीं के साथ रहती है, उसकी बहन किसी बड़ी मुसीबत में फस गई थी। जिसकी वजह से उन्हें पूरी रात थाने में रहना पड़ा। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला ?

Sambhavna Seth in Police Station

 हाउसहेल्प की बहन बनी बंधक
यूट्यूब व्लॉग में संभावना और उनके पति ने विस्तार से बताया कि उस रात हमारी हाउस हेल्प अचानक हमारे सामने आके रोने लगी और जब हमने पूछा तो उसने बताया की उसकी एक बड़ी बहन भी है। जो मुंबई में ही खारघर किसी के यहां काम करती है। किसी एजेंसी के जरिए ही वो यहां पर आई थी। गुड़िया की बहन जहां काम करती है, वो एक फीमेल है। गुड़िया की बहन ने बताया की पहले तो उन्होंने बहुत मीठी-मीठी बातें की लेकिन अब वो उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

जिस घर में गुड़िया की बहन काम करती है, वहां 5 डॉग और 13 बिल्लियां थी, जिनको पिंजरे में रखा था। उन्हीं की देख-रेख के लिए गुड़िया की बहन को काम पर रखा था। पहले तो सब ठीक था लेकिन उन्होंने बाद में काम को बढ़ा दिया। इसके बाद जब गुड़िया की बहन ने काम करने से मना कर दिया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगे और कहा पैसे दे दिए हैं तो तुझे करना ही होगा। लेकिन एजेंसी के मुताबिक पैसे उन तक पहुंचे ही नहीं थे। इतना ही नहीं उन्होंने गुड़िया की बहन को जाने ही नहीं दिया, उसको खाने को भी नहीं दे रहे थे, उससे बहुत काम करवा रहे थे। उसने संभावना को कहा कि उसे बचा लो। 

सम्भावना ने उसे मुश्किल से बचाने के लिए एजेंसी वालों को उनके घर भेजा लेकिन उन्होंने उन्हें अंदर ही नहीं आने दिया। इसके बाद जब संभावना ने उनसे फ़ोन पर बात की तो उनकी टोन एकदम बदल गई। बहुत मनाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं माने और गालियां देने लगे। 

Sambhavna Seth in Police Station

 इतना ही नहीं गुड़िया की बहन का आईडी कार्ड भी छीन लिया गया। उन लोगों ने उसके कपड़े तक छुपा दिए थे, इस वजह वो लड़की बहुत डरी हुई थी। इसके बाद जैसे तैसे एजेंसी वाले एक एनजीओ की महिला के साथ, जो उसी बिल्डिंग में रहती है उसके घर में घुसे और उसे बचाने की कोशिश की। उस लड़की की हालत इतनी खराब थी कि वो लोग उसे जान से मार ही देंगे। 

इसके बाद थाने में बिताई पूरी रात 
इसके बाद अविनाश ने बताया की इतना ही नहीं एजंसी वाले पुलिस स्टेशन के पास गए लेकिन उन्होंने किसी तरह की कोई मदद नहीं की। बाद जब सारी बात पुलिस स्टेशन तक पहुंची तो वो लोग उल्टा उस लड़की पर ही इल्जाम लगाने लग गए। इसके बाद हमे आधी रात को ही सब छोड़कर पुलिस स्टेशन जाना पड़ा। 

इसके बाद वीडियो में गुड़िया यानी हाउस हेल्प ने बताया कि संभावना दीदी और अविनाश भईया नहीं होते तो मेरी बहन इस दुनिया में नहीं होती। 

Sambhavna Seth in Police Station
 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!