45 की उम्र में Sambhavna Seth ने दी Good News, सरोगेसी के जरिए जल्द घर में गूंजेगी किलकारी

Edited By Updated: 30 Apr, 2026 11:46 AM

sambhavna seth pregnancy

Sambhavna Seth : सुरभि ज्योति के बाद अब टीवी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री Sambhavna Seth ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने पोस्ट के जरिये बताया है कि वो अब जल्द ही मां बनने वाली हैं। सम्भावना सेठ के घर जल्द ही...

Sambhavna Seth : सुरभि ज्योति के बाद अब टीवी इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री Sambhavna Seth ने सोशल मीडिया पर पोस्ट पर अपने फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। उन्होंने पोस्ट के जरिये बताया है कि वो अब जल्द ही मां बनने वाली हैं। सम्भावना सेठ के घर जल्द ही अब नन्हा मेहमान दस्तक देने वाला है। इसी के साथ उन्होंने अपनी पोस्ट में अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट की झलक भी दिखाई है। 

उनकी इस गुड न्यूज़ के बाद कमेंट सेक्शन में बधाई की बाढ़ आ गई है। उनके फैंस इस खुशखबरी को सुनने के बाद काफी खुश हैं। इसी के साथ सम्भावना में अपने कैप्शन में ये भी लिखा है कि काउंटडाउन शुरू। 45 की उम्र में Sambhavna Seth SURROGACY के जरिए मां बनने का सौभाग्य प्राप्त करेंगी। 

सेलेब्रिटीज़ ने दी बधाई 
सम्भावना सेठ की इस गुड न्यूज़ के बाद भारती सिंह से लेकर आम्रपाली दुबे तक सब ने सम्भावना को बधाई दी है। इसके अलावा इंडस्ट्री के सारे दोस्त इस गुड न्यूज़ को सुनने के बाद उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। 

 

2024 के अंत में हुआ था Miscarriage
इसी के साथ बता दें सम्भावना सेठ को मां बनने की ख़ुशी के लिए काफी तड़पना पड़ा था। 2024 में IVF के जरिये वो मां बनने वाली थी लेकिन 3 महीने बाद उनका Miscarriage हो गया। इस सदमे से सम्भावना काफी दिन परेशान रही थीं और वीडियो शेयर कर बताया कि इन सब की वजह डॉक्टरों की लापरवाही है। 

Sambhavna Seth

गुड न्यूज़ सुनाने से पहले ही बतानी Bad News  
सम्भावना सेठ के पति ने अपने यूट्यूब व्लॉग में बताया की 3 महीने तक सब कुछ सही था। जैसे ही उन्होंने सोचा की फैंस के साथ अब ये खुशखबरी शेयर की जाए तो उससे पहले ही उनका  Miscarriage हो गया। 2024 की 18 दिसंबर को वो सबसे साथ ये खुशखबरी शेयर करने वाले ही थे की उनको यह दुःखद खबर सुनने को मिली।


 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!