अपनी लव लाइफ को लेकर Sana Makbul बोलीं, '' 32 की उम्र में भी वर्जिन हूँ...अब मुझे लड़का नहीं बल्कि मर्द चाहिए

Edited By Updated: 21 May, 2026 05:12 PM

sana makbul love life

Sana Makbul Interview : बिग बॉस फेम सना मकबूल हाल ही में अपने एक ब्यान को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता पहले से ज्यादा बढ़ गई है और इसके बाद से हर समय वो सुर्खियों में ही रहती हैं।

Sana Makbul Interview : बिग बॉस फेम सना मकबूल हाल ही में अपने एक ब्यान को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। बिग बॉस ओटीटी 3 जीतने के बाद उनकी लोकप्रियता पहले से ज्यादा बढ़ गई है और इसके बाद से हर समय वो सुर्खियों में ही रहती हैं। फ़िलहाल ब्रेकअप के बाद उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें अपने लिए कैसा लड़का चाहिए। 

Sana Makbul love life

 32 की उम्र में भी वर्जिन हूँ 
इंटरव्यू के दौरान सना मकबूल ने बोला कि 32 साल की होने के बावजूद अभी तक मैं  वर्जिन हूँ और आज तक किसी को किस भी नहीं किया है। जब आगे से उनसे पूछा गया कि क्या आप अपने धर्म की वजह से ऐसे हैं,'' तो आगे से उन्होंने जवाब दिया कि मैं अगर आज सिंगल हूँ तो अपनी वजह से। मैं अब जल्दी किसी पर भरोसा नहीं कर सकती फ़िलहाल इस समय मेरी जिंदगी में से रोमांस गायब है। 

Sana Makbul love life
 
इसी के साथ उन्होंने अपनी पसंद बताते हुए कहा कि अब मुझे कोई लड़का नहीं बल्कि मर्द चाहिए। मुझे एक ऐसा व्यक्ति चाहिए जो मेरे साथ-साथ मेरे धर्म की भी इज्जत करें। मैं मुस्लिम और अपने धर्म की इज्जत करती हूँ लेकिन इसी के साथ में एक आजाद ख्याल की लड़की हूँ। मैं अपने साथी से बस इतनी सी उम्मीद रखती हूँ कि वो मुझे बदलने की कोशिश न करें।  

Sana Makbul love life

बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेड्डी के साथ था रिलेशन 
इसी के साथ आपको बता दें कि कुछ समय पहले सना बिजनेसमैन श्रीकांत बुरेड्डी के साथ रिलेशनशिप में थीं लेकिन रिश्ता टूटने के बाद भी दोनों की बीच दोस्ती कायम है। बिग बॉस जीतने के बाद से ही उनकी पर्सनालिटी को लोगों द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। 

 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!