Bigg Boss 20 : मैं अपने पति की इज्जत करती हूं, तुम्हारी तरह नहीं... Mary Kom पर भड़की Mahhi Vij, पर्सनल लाइफ तक पहुंची बहस

Edited By Updated: 20 Sep, 2026 01:04 PM

mahhi vij and mary kom fight

Mahhi Vij and Mary Kom Fight : बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में बॉक्सर मैरी कॉम और एक्ट्रेस माही विज के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जब कंटेस्टेंट्स से पूछा गया कि गेम में सबसे कम योगदान देने वाले हाउसमेट का नाम बताएं।

Mahhi Vij and Mary Kom Fight : बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में बॉक्सर मैरी कॉम और एक्ट्रेस माही विज के बीच तीखी बहस देखने को मिली, जब कंटेस्टेंट्स से पूछा गया कि गेम में सबसे कम योगदान देने वाले हाउसमेट का नाम बताएं।

 बहस शुरू हुई कन्फेशन रूम में जब बिग बॉस ने माही विज, उदिति सिंह और आसिफ खान से एक ऐसे कंटेस्टेंट को चुनने के लिए कहा, जिसका शो में योगदान सबसे कम रहा हो। बदले में, घर को राशन मिलेगा। माही और उदिति ने शुरू में लव गिल का सुझाव दिया,लेकिन आसिफ उनकी पसंद से सहमत नहीं थे। जब आसिफ ने अमन गांधी का नाम सुझाया, तो माही और उदिति ने इसे स्वीकार करने से इनकार कर दिया। 

माही ने फिर मैरी कॉम को चुना, यह कहते हुए कि उन्होंने ज्यादातर बॉक्सर को किचन में काम करते देखा है। माही ने यह भी नाटक किया कि उन्हें मैरी का नाम याद नहीं है और उदिति से पूछा, "उस किक बॉक्सर का नाम क्या है ?" 

आसिफ माही के कारण से असहमत थे और उन्होंने कहा कि मैरी ने कुछ अन्य कंटेस्टेंट की तुलना में खेल में अधिक योगदान दिया है। चर्चा जारी रही, जिसके बाद बिग बॉस ने टास्क रद्द कर दिया। उन्होंने कहा कि वह घर में सबको खाना बनाकर खिलाती हैं और पूछा कि दूसरे कंटेस्टेंट क्या कंट्रीब्यूट करते हैं। मैरी ने उनसे कहा, “सबसे पहले खाना खाने आते हैं, पूछते हैं मेरा कंट्रीब्यूशन क्या है ? तुम्हारा क्या है सिर्फ मेकअप करके, नया कपड़ा पहनकर यही आता है, और क्या आता है ?

उदिति ने मैरी की बातों पर रिएक्ट किया और माही से कहा, “अब, वह बकवास कर रही है। लेजेंड है तो सिर पर बिठा देंगे।” बहस तब और गरम हो गई जब मैरी ने घर संभालने और मां होने के बारे में बात की। उन्होंने माही से कहा, “एक घर चलना आसान है क्या ? एक मां है तो पता होना चाहिए,” माही ने इस बात पर एतराज जताया और मैरी से कहा, “मां पर मत आओ, बिलो द बेल्ट बात मत करो। तुम्हारी ज़ुबान दिखती है क्या। मैं तुमसे अच्छी मां हूं, मेरी जैसी मां को कोई पैदा नहीं हुआ। कम से कम तुमसे तो अच्छी हूं, मैं अपने पति की आजतक इज्जत करती हूं। तुम्हारी तरह नहीं अपने बच्चों के बाप का नाम खराब करूं या इज़्ज़त की धजियाँ उड़ाती हूँ,” उसने कहा। उस समय मौजूद ईशा रिखी ने माही को रोका और उससे कहा कि वह मैरी की पर्सनल लाइफ, पति या शादी को बहस में न लाए। हालाँकि, बातचीत जारी रही। सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला रियलिटी शो यहां उपलब्ध है।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!