‘तेरा साई’ के सेट पर संजय मिश्रा की राष्ट्रीय पुरस्कार जीत का जश्न, पलाश मुच्छल ने जताया गर्व

Edited By Updated: 01 Oct, 2026 04:11 PM

sanjay mishra national award win celebrated on sets of tera sai

फिल्म ‘तेरा साई’ के सेट पर उस वक्त खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला, जब फिल्म की पूरी टीम ने वरिष्ठ अभिनेता संजय मिश्रा की राष्ट्रीय पुरस्कार जीत का जश्न मनाया।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। फिल्म ‘तेरा साई’ के सेट पर उस वक्त खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला, जब फिल्म की पूरी टीम ने वरिष्ठ अभिनेता संजय मिश्रा की राष्ट्रीय पुरस्कार जीत का जश्न मनाया। लेखक-निर्देशक पलाश मुच्छल, निर्माता शैलेश एस. सांघवी और फिल्म की टीम ने संजय मिश्रा के साथ इस खास उपलब्धि को सेलिब्रेट किया। फिल्म में संजय मिश्रा साईं बाबा की मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, ऐसे में उनके लिए यह सम्मान टीम के लिए भी खास मायने रखता है।

पलाश मुच्छल ने जताया गर्व
संजय मिश्रा की उपलब्धि पर फिल्म के लेखक-निर्देशक पलाश मुच्छल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि सेट पर सभी के लिए यह बेहद खूबसूरत और भावुक पल था। पलाश के मुताबिक, संजय मिश्रा जिस ईमानदारी और गहराई के साथ साईं बाबा के किरदार को पर्दे पर जीवंत कर रहे हैं, उसे देखना उनके लिए असाधारण अनुभव है। उन्होंने खुद को सौभाग्यशाली बताया कि ‘तेरा साई’ जैसी फिल्म के केंद्र में संजय मिश्रा जैसे प्रतिभाशाली कलाकार हैं।

निर्माता शैलेश एस. सांघवी ने भी दी बधाई
फिल्म के निर्माता शैलेश एस. सांघवी ने भी संजय मिश्रा की इस उपलब्धि पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पूरी ‘तेरा साई’ टीम को अभिनेता की उपलब्धि पर गर्व है। उनके मुताबिक, राष्ट्रीय पुरस्कार संजय मिश्रा की प्रतिभा और अभिनय के प्रति उनके समर्पण का सम्मान है। फिल्म में साईं बाबा का किरदार निभाना इस पूरे सफर को टीम के लिए और भी खास बनाता है। वहीं, संजय मिश्रा ने भी पुरस्कार को अपने लिए बेहद विशेष सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि ‘तेरा साई’ परिवार के साथ सेट पर इस उपलब्धि को सेलिब्रेट करने से यह पल और भी यादगार बन गया। साईं बाबा की भूमिका को उन्होंने अपने लिए बेहद विनम्र और आत्मिक अनुभव बताया।

सिनेपोलिस इंडिया से जुड़ी फिल्म, 2027 में रिलीज
फिल्म की सिनेमाघर रिलीज को लेकर सिनेपोलिस इंडिया भी ‘तेरा साई’ के वितरण से जुड़ गया है। फिल्म का निर्माण एस3 फिल्म्स के बैनर तले शैलेश एस. सांघवी कर रहे हैं और इसका लेखन व निर्देशन पलाश मुच्छल ने किया है। संजय मिश्रा के अलावा फिल्म में सयाजी शिंदे, मनोज जोशी, ओंकार दास माणिकपुरी, अविका गोर और रोहन मेहरा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। ‘तेरा साई’ को 5 फरवरी 2027 को हिंदी, मराठी, तेलुगु और तमिल भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!