Edited By Mansi,Updated: 20 Nov, 2026 03:04 PM

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ईथा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने के लिए मेकर्स लगातार नई झलकियां सामने ला रहे हैं। इसी कड़ी में श्रद्धा ने फिल्म का एक नया वीडियो शेयर किया है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ईथा’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ाने के लिए मेकर्स लगातार नई झलकियां सामने ला रहे हैं। इसी कड़ी में श्रद्धा ने फिल्म का एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका अंदाज पहले से काफी अलग और दमदार नजर आ रहा है।
वीडियो में श्रद्धा कपूर का एक प्रभावशाली डायलॉग सुनने को मिलता है। उनके किरदार ईथा का बेबाक अंदाज, आत्मविश्वास और बेखौफ व्यक्तित्व इस छोटी-सी झलक को खास बनाता है। श्रद्धा का यह अवतार देखकर फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्साह बढ़ गया है। सोशल मीडिया पर भी उनके इस अंदाज की चर्चा हो रही है।
View this post on Instagram
A post shared by Shraddha ✶ (@shraddhakapoor)
फिल्म की इस झलक से साफ है कि श्रद्धा इस बार एक अलग तरह के किरदार में नजर आने वाली हैं। उनके लुक और डायलॉग ने दर्शकों को फिल्म की कहानी जानने के लिए उत्सुक कर दिया है। अब देखना होगा कि बड़े पर्दे पर ईथा का यह किरदार दर्शकों के बीच कितना प्रभाव छोड़ पाता है। बता दें कि ‘ईथा’ 4 दिसंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।