मेरा Cousin मुझे गंदे तरीके से छूता था, मेरा बचपन छीन लिया गया... Lock Upp 2 में Shreya Kalra ने सुनाई आपबीती

Edited By Updated: 30 Jul, 2026 03:28 PM

shreya kalra revelation in lock upp 2

Shreya Kalra in  Lock Upp 2 :  कंटेंट क्रिएटर और अभिनेत्री श्रेया कालरा इन दिनों शो 'लॉक अप 2' की वजह से काफी चर्चा में हैं। अपने शानदार खेल की वजह से हर कोई उनकी काफी तारीफ कर रहा है। शो की शुरुआत वाले एपिसोड में उन्होंने अपने किसी भी सीक्रेट का...

Shreya Kalra in  Lock Upp 2 :  कंटेंट क्रिएटर और अभिनेत्री श्रेया कालरा इन दिनों शो 'लॉक अप 2' की वजह से काफी चर्चा में हैं। अपने शानदार खेल की वजह से हर कोई उनकी काफी तारीफ कर रहा है। शो की शुरुआत वाले एपिसोड में उन्होंने अपने किसी भी सीक्रेट का खुलासा नहीं किया था। हालांकि, 27वें एपिसोड में स्थिति बदल गई, जब एक टास्क के दौरान आकांक्षा चौधरी ने उनका छिपा हुआ राज उजागर करने का फैसला किया। इसके बाद श्रेया को मजबूर होकर अपना एक दर्दनाक अनुभव सभी के साथ शेयर करना पड़ा। उनकी खानी सुनते ही सारे घर का माहौल काफी भावुक हो गया और वहां बैठे सभी लोग रोने लग गए। वहीं, श्रेया को इस तरह टूटता देख आकांक्षा को भी अपने फैसले पर पछतावा होने लगा।

Shreya Kalra Revelation in Lock Upp 2

श्रेया कालरा के सच ने उड़ाए सबके होश 
अपना सीक्रेट शेयर करने से श्रेया कालरा ने बताया कि उन्होंने अपने राज इसलिए नहीं छिपाए थे क्योंकि वह फिनाले तक पहुंचना चाहती थी। उन्हें पूरा भरोसा था कि अपने प्रदर्शन के दम पर वह फिनाले में जगह बना ही लेंगी। उन्होंने बताया कि शो में आने के बाद उन्होंने आकांक्षा चौधरी से खास तौर पर अनुरोध किया था कि उनके इस राज को सबके सामने न लाया जाए, यदि ऐसा होता है तो इसका गहरा असर उनके परिवार पर पड़ेगा। श्रेया की ऐसी बातें सुनकर आकांक्षा भी काफी हैरान हो गईं। 
 
बचपन में श्रेया कालरा के साथ कजिन ने की थी छेड़छाड़ 

श्रेया को गेम में हमेशा से ही उनकी बेबाकी के लिए जाना जाता है। वो हर किसी को अनान्य के खिलाफ आवाज उठाने की सलाह देती हैं। लेकिन इस बार उन्होंने यह स्वीकार किया कि जब बात खुद पर आई तब उनके अंदर हिम्मत नहीं आई। अपनी मां को याद करते हुए उनकी आंखों में आंसू आ गए और वो काफी इमोशनल हो गईं। 

उन्होंने बताया कि जब वो 13 साल की थी तो, तब उनके एक करीबी रिश्तेदार ने उनके साथ गलत हरकत की थी। यह बात आज तक उनके परिवार को नहीं पता है और उन्होंने यह राज सिर्फ अपने करीबी दोस्त ऋषभ जायसवाल के साथ शेयर किया था। श्रेया ने कहा था कि बचपन में जब वो अपनी नानी के घर जाया करती थीं तो, उस दौरान सब लोग एक ही हॉल में सोया करते थे। उस दौरान उन्हें कभी समझ नहीं आया कि उनके साथ क्या हो रहा है ?

श्रेया ने साफ़ कहा कि यह सब बातें में किसी तरह की सहानुभूति पाने के लिए नहीं कर रही हूं। उनका मानना है कि वह खुद को पीड़ित के रूप में पेश नहीं करना चाहतीं और न ही चाहती हैं कि लोग उन्हें दया की नजर से देखें। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी सबसे बड़ी चिंता उनकी मां हैं। जिस रिश्तेदार पर उन्होंने आरोप लगाया है उसकी मां का निधन हो चुका है और इस वजह से श्रेया की मां ने ही उनकी देखभाल की थी। 

Shreya Kalra Revelation in Lock Upp 2

इसके अलावा, श्रेया ने बताया कि उनके सगे भाई की शादी नवंबर में होने वाली है। पहले भी उनकी वजह से जुड़े विवादों के कारण भाई की एक सगाई टूट चुकी थी। इसी वजह से वह नहीं चाहती थीं कि उनका यह निजी दर्द सार्वजनिक हो, क्योंकि उन्हें डर था कि कहीं इससे एक बार फिर उनके भाई की खुशियों पर असर न पड़े।

शो में बेहतर परफॉर्म कर रही हैं श्रेया कालरा
श्रेया का दुःख सुनने के बाद घर में बैठे लोग काफी इमोशनल हो गए और उनका ढांढस बंधाया। सारे लोगों ने उन्हें समझाया कि खुद का ध्यान सबसे पहले रखना चाहिए। खास बात यह है कि शो में कई बार मतभेद होने के बावजूद अपूर्व मखीजा ने भी श्रेया के हौसले और उनके खेल की तारीफ की थी। 

 
 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!