'कर गई चुल्ल’ फेम सिंगर Sukriti Kakar ने बिजनेसमैन बॉयफ्रेंड Shoumik Shetty संग की सगाई, घुटनों पर बैठकर मंगेतर ने पहनाई अंगूठी

Edited By Updated: 11 Aug, 2026 04:43 PM

sukriti kakar engagement

ukriti Kakar and Shoumik Shetty : कर गई चुल्ल जैसे फेमस गानों से अपनी पहचान बनाने वाली सिंगर सुकृति कक्कड़ ने सगाई कर ली है। उनके बॉयफ्रेंड शौमिक शेट्टी ने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया और सगाई की अगूंठी पहनाई।

Sukriti Kakar and Shoumik Shetty : कर गई चुल्ल जैसे फेमस गानों से अपनी पहचान बनाने वाली सिंगर सुकृति कक्कड़ ने सगाई कर ली है। उनके बॉयफ्रेंड शौमिक शेट्टी ने घुटनों पर बैठकर उन्हें प्रपोज किया और सगाई की अगूंठी पहनाई। जल्द ही दोनों अब बॉयफ्रेंड गर्लफ्रेंड से पति-पत्नी बनने वाले हैं। सिंगर ने सोशल मीडिया पर अपनी ड्रीमी प्रपोजल सेरेमनी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की और फैंस के साथ इस खास पल की झलक भी शेयर की। 

Sukriti Kakar Engagement

घुटनों पर बैठकर रोमांटिक तरीके से बॉयफ्रेंड Shoumik Shetty ने किया प्रपोज 
सुकृति कक्कड़ ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई के खास पलों की कई खूबसूरत तस्वीरें फैंस के साथ साझा की हैं। पहली फोटो में सुकृति बेहद खुश नजर आ रही हैं, जबकि शौमिक उनके सामने घुटनों के बल बैठकर उन्हें सगाई की अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे हैं।

इस रोमांटिक प्रपोजल के बैकग्राउंड में हरे-भरे मैदानों का मनमोहक नजारा देखने को मिल रहा है। बाकी तस्वीरों में कपल सगाई के बाद एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताता हुआ नजर आया। एक फोटो में दोनों खूबसूरत लोकेशन पर डिनर डेट का आनंद लेते भी दिखाई दिए। वहीं, सुकृति ने अपनी चमचमाती डायमंड एंगेजमेंट रिंग भी जमकर फ्लॉन्ट की।

Sukriti Kakar Engagement

इसी के साथ उन्होंने बहुत ही प्यारा कैप्शन भी लिखा- आज, कल और हमेशा।’ इसके साथ उन्होंने हार्ट और रिंग वाली इमोजी भी शेयर की।

कौन है सुकृति कक्कड़ ?
आपको बता दें की सुकृति कक्कड़ बॉलीवुड की सबसे फेमस सिंगर्स में से एक हैं। लड़की कर गई चुल्ल गाने से उन्हें घर-घर मर पहचान मिली थी। इसके बाद उन्होंने इंडस्ट्री को बहुत से हॉट गानें दिए, जैसे कि झूमे जो पठान’, ‘मैंने तुझको देखा । इसी के साथ इनकी एक जुड़वा बहन भी है, जिनका नाम प्रकृति कक्कड़ है, अपनी बहन के साथ मिलकर उन्होंने बहुत से म्यूजिक प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। 

Sukriti Kakar Engagement

कौन हैं सुकृति के मंगेतर शौमिक शेट्टी ?
इसी के साथ अब लोगों के मन में यह भी सवाल होगा कि इतने बड़े सिंगर का मंगेतर कौन है ? तो बता दें कि उनके मंगेतर शौमिक शेट्टी एक बहुत बड़े बिजनेसमैन हैं, जो मुंबई में रहते हैं। इसी के साथ वो वेलनेस, हॉस्पिटैलिटी के लिए भी काम करते हैं। 

 
Sukriti Kakar Engagement

‘ 

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!