फिल्मों की Censorship के बीच CBFC का बड़ा फैसला, Preity Zinta, Rupali Ganguly, Pankaj Tripathi समेत 18 सदस्यों कमेटी का हुआ पुनर्गठन

Edited By Updated: 17 Sep, 2026 12:02 PM

bollywood censorship

Central Board of Film Certification : सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) का पुनर्गठन किया है। बुधवार को CBFC ने अपने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की। केंद्र सरकार ने सिनेमैटोग्राफ एक्ट, 1952 की धारा 3 की उप-धारा (1) और...

Central Board of Film Certification : सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) का पुनर्गठन किया है। बुधवार को CBFC ने अपने सोशल मीडिया पर यह घोषणा की। केंद्र सरकार ने सिनेमैटोग्राफ एक्ट, 1952 की धारा 3 की उप-धारा (1) और सिनेमैटोग्राफ (सर्टिफिकेशन) नियम, 2024 के नियम 3 के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए यह पुनर्गठन किया है।

इस कमेटी में 18 सदस्य हैं, जिनमें प्रीति जिंटा, सुनील शेट्टी, रूपाली गांगुली, पल्लवी जोशी, पंकज त्रिपाठी, मनोज जोशी, नीला माधव पांडा, प्रोसेनजीत चटर्जी और अन्य हस्तियां शामिल हैं। सिनेमैटोग्राफ एक्ट के तहत मिली शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए इस कमेटी का पुनर्गठन तीन साल की अवधि या अगले आदेश तक के लिए किया गया है।

हालांकि, बोर्ड की ओर से इस संस्था के प्रमुख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। फिलहाल, शशि शेखर वेम्पति प्रमुख के तौर पर काम कर रहे हैं, उन्होंने इस साल मई में प्रसून जोशी की जगह ली थी।

इससे पहले वे 2017 से 2022 के बीच प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) रह चुके हैं, जो पद अभी प्रसून जोशी के पास है। CBFC में ये बदलाव फिल्मों की सेंसरशिप को लेकर चली लंबी बहस के बाद हुए हैं। हाल ही में, दिलजीत दोसांझ की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'सतलुज' विवादों में घिर गई थी। इस फिल्म का नाम पहले 'पंजाब 95' था और यह लगभग तीन साल तक अटकी रही, क्योंकि 2022 में CBFC को सौंपे जाने के बाद यह सर्टिफिकेशन प्रक्रिया में फंसी हुई थी।

फिल्म के निर्माताओं का आरोप था कि बोर्ड ने 127 कट लगाने को कहा था। जब जुलाई में यह फिल्म नए नाम 'सतलुज' के साथ OTT पर आई, तो इसे बिना किसी कट के रिलीज किया गया। हालांकि, 48 घंटों के भीतर ही इसे भारत में प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!