फैन की हरकत पर Sunanda Sharma का रिएक्शन- इरादा गलत नहीं था, मैंने माफ कर दिया

Edited By Updated: 05 Apr, 2026 05:16 PM

sunanda sharma concert

Sunanda Sharma Concert Incident : गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में हाल ही में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान पंजाबी सिंगर Sunanda Sharma को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो और सुनंदा की प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई...

Sunanda Sharma Concert Incident : गाजियाबाद के RKGIT कॉलेज में हाल ही में एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान पंजाबी सिंगर Sunanda Sharma को एक अजीब स्थिति का सामना करना पड़ा। इस घटना का वीडियो और सुनंदा की प्रतिक्रिया अब सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।

स्टेज पर क्या हुआ ?
जब सुनंदा शर्मा कॉलेज के फेस्ट में अपनी परफॉर्मेंस दे रही थीं, तभी अचानक एक युवक (फैन) सुरक्षा घेरा तोड़कर स्टेज पर चढ़ गया। वह सिंगर के पैर छूने की कोशिश करने लगा, जिससे सुनंदा पूरी तरह घबरा गईं और असहज होकर पीछे हट गईं। स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपना शो बीच में ही रोक दिया।

मैनेजमेंट का सख्त रुख
इस चूक के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई की और स्टेज पर चढ़ने वाले छात्र के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया। सुरक्षा में हुई इस सेंधमारी के बाद कॉलेज परिसर में काफी हंगामा भी देखने को मिला।

सुनंदा ने दिखाई दरियादिली
रविवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा करते हुए सुनंदा ने इस घटना पर अपना पक्ष रखा। सुनंदा ने स्वीकार किया कि अचानक हुई इस घटना से वह और उनकी टीम काफी डर गई थी। अनपेक्षित तरीके से किसी का स्टेज पर आना उनके लिए काफी चौंकाने वाला था।

 सिंगर ने कॉलेज मैनेजमेंट से गुजारिश की है कि वे छात्र के प्रति थोड़ी नरमी बरतें। उन्होंने कहा कि उस लड़के का इरादा बुरा नहीं था, बस उसके प्यार जताने का तरीका गलत था। नंदा ने खुद उस फैन को माफ कर दिया है और चाहती हैं कि उसका भविष्य खराब न हो।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!