Baba Vanga Prediction 2026: बाबा वेंगा की डराने वाली भविष्यवाणी, 2026 में खत्म हो जाएगा पेट्रोल-डीजल? LPG के लिए मचेगा हाहाकार!

Edited By Updated: 20 May, 2026 02:22 PM

baba vanga prediction 2026

Baba Vanga Prediction 2026: बाबा वेंगा की 2026 की भविष्यवाणी हुई वायरल। क्या वाकई में दुनिया में खत्म हो जाएगा पेट्रोल और डीजल? जानिए ईरान-अमेरिका युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट का पूरा सच।

Baba Vanga Prediction 2026: वर्तमान समय में पूरे विश्व में बड़ा ऊर्जा संकट बना हुआ है। रूस-यूक्रेन युद्ध से सारे संसार की वैश्विक अर्थव्यवस्था अस्त-व्यस्त हो गई है। अब अमेरिका और ईरान के मध्य चल रहा खिंचाव दिन ब दिन बढ़ता जा रहा है। इन सभी विवादों को लेकर बहुत सारे भविष्यवक्ता अपने-अपने कथन दे रहे हैं। इसी बीच बुल्गारिया की अंधी भविष्यवक्ता बाबा वेंगा की अतीत में की गई भविष्यवाणी इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जिससे की आमजनमानस पर संकट के बादल लगातार मंडरा रहे हैं क्योंकि उनकी बहुत सारी प्रिडिक्शन्स पहले ही सच हो चुकी है। 

PunjabKesari Baba Vanga Prediction 2026

क्या 2026 में आएगा यातायात के साधनों में ठहराव
इंटरनेट पर बाबा वेंगा ने वर्ष 2026 के लिए एक बड़ी चेतावनी दी थी। जिसके अनुसार, पूरी दुनिया एक भीषण एनर्जी संकट से गुजरेगी। पेट्रोल और डीजल की सप्लाई में जरुरत से अधिक कमी देखने को मिलेगी। होर्मुज स्ट्रेट (Hormuz Strait) के बंद होने की आशंका और कच्चे तेल की बढ़ रही किमत ने इस डर को और पुख्ता कर दिया है।

PunjabKesari Baba Vanga Prediction 2026

LPG के दाम से डगमगाएगा हर घर का बजट
वर्तमान में मिली रिपोर्ट्स के अनुसार, न केवल पेट्रोल-डीजल बल्कि  LPG और CNG के रेटों में भी भारी उछाल देखने को मिल रहा है। जिसका प्रभाव आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। भारत के साथ-साथ अन्य देशों में भी डीजल के लिए यातायात-साधनों की लंबी लाइनें लगी हुई है। ढाबों व होटलों में जरुरत के अनुसार गैस सिलेंडर न मिलने से मुश्किलों के सामना करना पड़ रहा है। विशेषज्ञ कहते हैं कि जब तक ईरान-अमेरिका संघर्ष पर विराम नहीं लगता। तब तक यह सप्लाई चेन बहाल होना मुश्किल है।

 PunjabKesari Baba Vanga Prediction 2026

दावे में कितनी सच्चाई?
हालांकि, बाबा वेंगा की इन भविष्यवाणियों की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं हुई है। अक्सर देखा गया है कि जब भी दुनिया में अनिश्चितता या युद्ध का माहौल बनता है, तो उनके नाम पर ऐसी भविष्यवाणियां अपना जोर पकड़ती हैं। लेकिन वर्तमान भू-राजनीतिक स्थितियां और तेल बाजारों का बिगड़ता संतुलन इस संकट को हकीकत में बदलता हुआ दिखा रहा है। क्या दुनिया इस संकट का समाधान निकाल पाएगी या बाबा वेंगा की 'तूफानी भविष्यवाणी' सच साबित होगी, यह तो आने वाला समय ही बताएगा।

PunjabKesari Baba Vanga Prediction 2026

शास्त्रों की बात, जानें धर्म के साथ

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!