विनाश काले विपरीत बुद्धि... Govinda को रूमर्ड गर्लफ्रेंड Komal Rani संग देख फूटा पत्नी Sunita Ahuja का गुस्सा, बोल डाली ये बातें

Edited By Updated: 11 Aug, 2026 12:01 PM

sunita ahuja on govinda relationship rumours

Govinda and Komal Rani relationship rumours : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 62 वर्षीय अभिनेता को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी अपकमिंग फिल्म रूपा की को-स्टार और एक्ट्रेस कोमल रानी...

Govinda and Komal Rani relationship rumours : बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता गोविंदा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। 62 वर्षीय अभिनेता को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर उनकी अपकमिंग फिल्म रूपा की को-स्टार और एक्ट्रेस कोमल रानी  स्वर्णकार के साथ देखा गया। दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकट चर्चाएं तेज हो गई हैं। 

गोविंदा और कोमल रानी के बीच अफेयर की खबरें काफी समय से सामने आती रहती हैं।  खास बात यह है कि इन चर्चाओं को हवा खुद गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के बयानों से मिली है। पति पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बीच जब पैपराजी ने सुनीता से गोविंदा और कोमल रानी की वायरल तस्वीरों को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बेहद तल्ख और इशारों-इशारों में जवाब दिया। 

सुनीता ने इस मामले पर कुछ ज्यादा कहने से साफ़ इनकार कर दिया। उन्होंने संकेत दिया कि अब वह गोविंदा से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब देने के मूड में नहीं हैं। इस तरह सुनीता ने पूरे मामले से खुद को अलग करते हुए फैसला मीडिया और गोविंदा के फैंस पर छोड़ दिया। 

विनाश काले विपरीत बुद्धि... सुनीता आहूजा का फूटा गुस्सा 
कोमल रानी के संग गोविंदा की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। इन सब को देखते हुए सुनीता ने कहा कि- वो कहावत सुनी है, विनाश काले विपरीत बुद्धि... बस गोविंदा के साथ भी ऐसा ही हुआ है। उन्होंने कहा जब व्यक्ति की बुद्धि खराब हो जाती है तो वो ऐसा ही करता है। इसके बाद उन्होंने कुछ ज्यादा बोलने से मना कर दिया। 

इसके बाद जब उनसे सवाल किया गया कि हीरो नंबर 1 आज चीटर नंबर 1 बन गया है तो सुनीता ने कहा कि उनसे इस तरह का सवाल न किया जाए। ऐसे सवाल उनसे करने चाहिए जो गोविंदा के फैंस मुझे ट्रोल करते हैं। इसलिए अब वह चाहती हैं कि इस मामले पर गोविंदा के फैंस और मीडिया खुद जवाब दे। इस तरह के मामलों में अब उन्हें कोई दिलचस्पी नहीं है। 

गोविंदा का वर्क फ्रंट 
इसी के साथ यदि गोविंदा के काम की बात की जाए तो हाल ही में वो अपनी आने वाली फिल्म रूपा के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। इस फिल्म में एक्ट्रेस कोमल रानी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आएंगी। कोमल और गोविंदा को साथ में देखने के बाद  दोनों के रिलेशन की अफवाहें फिर से उड़ने लगी हैं। 

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!