Edited By Manisha,Updated: 23 May, 2026 11:39 AM

द वायरल फीवर (TVF) ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को भारत के सबसे सम्मानित प्रोडक्शन हाउस के रूप में स्थापित किया है।
नई दिल्ली/टीम डिजिटल। द वायरल फीवर (TVF) ने पिछले कुछ वर्षों में खुद को भारत के सबसे सम्मानित प्रोडक्शन हाउस के रूप में स्थापित किया है। TVF ने मिडिल क्लास की रोजमर्रा की जिंदगी को बेहद प्रामाणिक अंदाज में पेश करने में महारत हासिल की है, और ऐसे किरदार और पल रचे हैं जिनसे दर्शक तुरंत जुड़ जाते हैं। हाल ही में, उनके शो ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ का दूसरा सीजन प्रीमियर हुआ, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया और यह अब IMDb की पॉपुलर इंडियन टीवी शोज़ की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गया।
सोशल मीडिया पर जश्न
क्रिएटर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्टर शेयर कर इस उपलब्धि का जश्न मनाया। उन्होंने कैप्शन लिखा, “सपने देखने वालों द्वारा बनाई गई एक कहानी, जिसे हर किसी ने सराहा!” IMDb की टॉप 250 टीवी शोज़ की लिस्ट में शामिल होने के साथ, TVF ने ग्लोबल कंटेंट स्पेस में अपनी पहचान और मजबूत कर ली है। TVF के अन्य हिट शोज़ जैसे ‘पंचायत’, ‘गुल्लक’, ‘कोटा फैक्ट्री’, ‘एस्प्रेंट्स’ और ‘यह मेरी फैमिली’ भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिनकी रेटिंग 8.9 से 9.1 के बीच है।
TVF का वैश्विक दबदबा
TVF न केवल भारत में, बल्कि साउथ और हॉलीवुड में भी बेहतरीन कंटेंट देने के लिए जाना जाता है। इसने हाल ही में कई बड़ी फिल्मों और प्रोजेक्ट्स जैसे ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’, ‘एक दिन’, ‘शिवाजी’, ‘पटरियोट’ और नेटफ्लिक्स की ‘ग्लोरी’ को भी पीछे छोड़ दिया। इस सफलता ने TVF को एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद प्रोडक्शन कंपनी के रूप में स्थापित किया है।
प्राइम वीडियो में धमाकेदार लाइनअप
प्राइम वीडियो पर TVF के अनाउंसमेंट प्रोग्राम ने दर्शकों का खूब ध्यान आकर्षित किया। इस कार्यक्रम में ‘व्वान’ और ‘कॉलेज फेस्ट’ जैसी फिल्मों के साथ ‘पिरामिड’ और ‘वंश’ जैसे नए शोज़, और ‘एस्प्रेंट्स’, ‘पंचायत’, ‘ग्राम चिकित्सालय’, ‘सपने वर्सेज एवरीवन’ और ‘संदीप भैया’ के बहुप्रतीक्षित नए सीज़न शामिल थे। अपनी शानदार प्रदर्शन की बदौलत TVF ने उस रात का सबसे बड़ा विजेता बनकर अपनी छाप छोड़ दी।