'छोरी 2' ने रचा नया रिकॉर्ड, नुसरत भरूचा को एक साल में मिले सात बड़े अवॉर्ड

Edited By Updated: 21 Jul, 2026 10:58 AM

chhorii 2 becomes career milestone for nushrratt bharuccha

रिलीज़ के एक साल बाद भी 'छोरी 2' लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म न सिर्फ सबसे चर्चित ओटीटी फिल्मों में शामिल रही, बल्कि अभिनेत्री नुसरत भरूचा के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में भी शुमार हो गई है।

नई दिल्ली/टीम डिजिटल। रिलीज़ के एक साल बाद भी 'छोरी 2' लगातार चर्चा में बनी हुई है। यह फिल्म न सिर्फ सबसे चर्चित ओटीटी फिल्मों में शामिल रही, बल्कि अभिनेत्री नुसरत भरूचा के करियर की सबसे बड़ी उपलब्धियों में भी शुमार हो गई है। फिल्म में निभाए गए 'साक्षी' के दमदार किरदार के लिए नुसरत को अब तक सात प्रतिष्ठित अवॉर्ड मिल चुके हैं। इन सम्मानों ने उनके अभिनय की गहरी छाप को साबित करते हुए उन्हें ओटीटी की सबसे प्रभावशाली अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया है।

'साक्षी' के किरदार ने जीता दर्शकों और समीक्षकों का दिल
'छोरी 2' में नुसरत भरूचा ने एक ऐसी मां का किरदार निभाया है, जो डर, दर्द और असंभव चुनौतियों का सामना करते हुए अपनी बेटी और परिवार की रक्षा के लिए हर हद तक जाती है। भावनात्मक संवेदनशीलता और अदम्य साहस के बीच संतुलन बनाते हुए उन्होंने इस जटिल किरदार को बेहद प्रभावशाली ढंग से पर्दे पर उतारा। उनके अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने भरपूर सराहना दी।

ओटीटी कंटेंट को मिली नई पहचान
नुसरत की यह उपलब्धि इस बात का संकेत भी है कि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ होने वाली फिल्मों और कलाकारों को भी थिएटर रिलीज़ फिल्मों के समान सम्मान और पहचान मिल रही है। मजबूत कंटेंट और भावनात्मक गहराई से भरपूर अभिनय को लगातार सराहा जा रहा है और 'छोरी 2' इस बदलाव का एक बेहतरीन उदाहरण बनकर सामने आई है।

महिला-केंद्रित फिल्मों की मजबूत पहचान बनीं नुसरत
अपनी ग्लैमरस छवि के साथ-साथ नुसरत भरूचा हमेशा से महिला-केंद्रित और लीक से हटकर कहानियों का चयन करने के लिए जानी जाती हैं। 'छोरी', 'छोरी 2', 'जनहित में जारी' और 'अकेली' जैसी फिल्मों में उन्होंने मजबूत महिला किरदार निभाए हैं। इनमें 'साक्षी' का किरदार उनके करियर के सबसे यादगार और चर्चित प्रदर्शनों में शामिल हो चुका है।

पिछले एक साल के सबसे यादगार ओटीटी प्रदर्शनों में शामिल
'छोरी 2' के लिए सात बड़े सम्मान हासिल करने के बाद नुसरत भरूचा का यह प्रदर्शन केवल आलोचकों की प्रशंसा तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसे पिछले एक साल के सबसे यादगार ओटीटी प्रदर्शनों में भी गिना जा रहा है। यह फिल्म एक बार फिर साबित करती है कि दमदार कहानी और सशक्त अभिनय हमेशा दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बना लेते हैं।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!