Edited By Prachi Sharma,Updated: 13 May, 2026 11:07 AM

Cannes 2026 का आगाज हो चुका है और देश-विदेश से बड़े-बड़े सितारों इस इवेंट में अपना हुस्न का जलवा दिखाएंगे। हाल ही उर्वशी रौतेला ने कान फील फेस्टिवल में शिरकत की। उर्वशी रौतेला हमेशा से ही अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं और फ़िलहाल कान फेस्टिवल की फोटोज...
Cannes 2026 का आगाज हो चुका है और देश-विदेश से बड़े-बड़े सितारों इस इवेंट में अपना हुस्न का जलवा दिखाएंगे। हाल ही उर्वशी रौतेला ने कान फील फेस्टिवल में शिरकत की। उर्वशी रौतेला हमेशा से ही अपने फैशन के लिए जानी जाती हैं और फ़िलहाल कान फेस्टिवल की फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।
79वें कान फिल्म फेस्टिवल में उर्वशी रौतेला का अंदाज सबसे हटकर नजर आया।

इस ड्रेस में उर्वशी किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।
कान फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन उर्वशी का लुक परी से इंस्पायर था।

इस सिल्वर गाउन में उर्वशी बहुत ही आकर्षक लग रही थीं। इन्होने बॉडी-हगिंग सिल्वर गाउन पहना था, जिसने उनके स्टाइल को और भी ग्लैमरस बना दिया।
इसी के उर्वशी ने मैचिंग ज्वेलरी पहनी और हाथ में स्टाइलिश पर्स उनकी सुंदरता को और भी ज्यादा बढ़ा रहा है।

उर्वशी ने हेयर एक्सेसरी के तौर पर क्राउन-स्टाइल ज्वेलरी कैरी की थी, जिसने उनके फेयरी लुक में चार चांद लगा दिए। उनका सिल्वर शेड आईमेकअप और हाई बन हेयरस्टाइल भी काफी आकर्षक लग रहा था। कुल मिलाकर उनका पूरा अंदाज बेहद एलिगेंट और परफेक्ट दिखाई दिया।
Urvashi Rautela वर्कफ्रंट
Urvashi Rautela के काम की बात की जाए तो फिलहाल वो भी सीरीज Inspector Avinash में दिखाई देंगी।