एक्ट्रेस की होंठों से निकल आया था खून ...कट बोलने के बाद भी नहीं रुके Vinod Khanna, इसके बाद बॉलीवुड में मच गया था बवाल

Edited By Updated: 24 Jun, 2026 12:32 PM

vinod khanna kissing scene  controversy

Vinod Khanna Kissing Scene : बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी सुन्दर है अंदर की बातें उतनी ही डरा देने वाला है। बॉलीवुड की गलियों के कुछ ऐसे किस्से हैं जो आज भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर विनोद खन्ना का एक किस्सा आज भी...

Vinod Khanna Kissing Scene : बॉलीवुड की दुनिया बाहर से जितनी सुन्दर है अंदर की बातें उतनी ही डरा देने वाला है। बॉलीवुड की गलियों के कुछ ऐसे किस्से हैं जो आज भी सुर्खियों में बने हुए हैं। हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर विनोद खन्ना का एक किस्सा आज भी विवादों में हैं।  कहा जाता है कि रोमांटिक और भावनात्मक दृश्यों की शूटिंग के दौरान वह अपने किरदार को पूरी तरह जीने की कोशिश करते थे। कई बार एक्टिंग के दौरान वो इतना खो जाते थे कि वहां बैठे सदस्य भी उन्हें देखकर हैरान हो जाते थे। इस वजह से उनके किस्से आज भी याद किए जाते हैं। 

Vinod Khanna Kissing Scene   Controversy

हाल ही में इंटरव्यू के दौरान एक  जर्नलिस्ट ने उस समय के किस्सों को शेयर करते हुए बताया की जब प्रेम धर्म की शूटिंग हो रही थी तो  विनोद खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच बेड पर एक इंटीमेट सीन की शूटिंग चल रही थी। सीन खत्म होने के बाद जब डायरेक्टर ने कट बोला तो भी विनोद खन्ना नहीं रुके और किस करते रहे। डिंपल कपाड़िया उस दौरान इंडस्ट्री में नई थीं, इस वजह से उन्हें ये सब सही नहीं लगा। उस समय वो डर के मारे कुछ बोल नहीं पाईं, तब वहां के मेम्बर्स ने पास जाकर सीन को रुकवाया। 

जब माधुरी दीक्षित के होंठों से निकले थे खून 
इतना ही नहीं आगे जर्नलिस्ट ने विनोद खन्ना का एक ऐसा सीन भी बताया, जिसे सुनकर सब बहुत हैरान रह गए। जिस समय फिल्म दयावान की शूटिंग को रही थी तो उस समय विनोद खन्ना माधुरी से 20 साल बड़े थे और वो इंडस्ट्री में नई आई थीं। एक किसिंग सीन के दौरान जब उन्होंने किस करना शुरू किया तो, कट बोलने के बावजूद भी वो नहीं रुके। इतना ही नहीं बात इतनी बढ़ गई कि उसी सीन के दौरान विनोद खन्ना ने माधुरी के लिप्स को काट लिया था, जिसके बाद एक्ट्रेस के होंठों से खून निकल आया। खून निकलने के बाद विनोद खन्ना ने खुद को रोका। 

Vinod Khanna Kissing Scene   Controversy

इंडस्ट्री में हुआ था बड़ा विवाद 
खबरों के मुताबिक इस सीन की वजह से इंडस्ट्री में बहुत विवाद हुआ था और माधुरी दीक्षित ने कसम खा ली थी कि भविष्य में वो ऐसे सीन नहीं करेंगी। इस सीन के बाद उनका माइंड काफी डिस्टर्ब हो गया था। 

Vinod Khanna Kissing Scene   Controversy

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!