पोस्टपार्टम डिप्रेशन से पीरियड मिथ तक, हर जरूरी मुद्दे को छूती है दमदार सीरीज Who's Your Gynac 2

Edited By Updated: 22 May, 2026 12:09 PM

who s your gynac 2 series review in hindi

यहां पढ़ें कैसी है सीरीज हूज योर गायनेक सीजन 2

सीरीज: हूज योर गायनेक सीजन 2 (Who's Your Gynac?)
कलाकार: सबा आजाद (Saba Azad),करिश्मा सिंह (Karishma Singh), कुणाल ठाकुर (Kunal Thakur), विभा छिब्बर (Vibha Chhibber)
निर्देशक: हिमाली शाह (Himali Shah)
ओटीटी प्लटफार्म: Amazon MX Player
रेटिंग: 3*


Who's Your Gynac? 
सबा आजाद की सीरीज Who's Your Gynac? का नया सीजन एक बार फिर दस्तक दे चुका है। सीरीज एक बार फिर महिलाओं से जुड़े उन मुद्दों को सामने लाता है, जिन पर अक्सर खुलकर बात नहीं होती। आइए जानते हैं कैसी है हिमाली शाह का निर्देशन में बनी ये सीरीज Who's Your Gynac?

कहानी
इस सीजन में कहानी पहले सीजन के बाद से ही आगे बढ़ती है जहां डॉक्टर विदुषी (Saba Azad) की जिंदगी के नए संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है। एक तरफ उसकी निजी जिंदगी पहले से बेहतर नजर आती है, तो दूसरी ओर उसका प्रोफेशनल जीवन मुश्किलों में घिर जाता है। क्लीनिक का बढ़ता खर्च और आर्थिक तंगी उसे लगातार परेशान करती है। जिसकी वजह से विदुषी को अपना क्लिनिक बचाने के लिए संघर्ष करते देखा जा सकता है।

इसी बीच वह अपनी करीबी दोस्त को पोस्टपार्टम डिप्रेशन और मदरहुड प्रेशर से उबारने की कोशिश करती है। हर एपिसोड महिलाओं की अलग-अलग समस्याओं को सामने लाता है, जिनमें हार्मोनल बदलाव, पीरियड्स से जुड़े मिथक, प्रेग्नेंसी के डर, सेल्फ केयर और बढ़ती उम्र के दौरान होने वाले बदलाव जैसे विषय शामिल हैं। 

निर्देशन
हिमाली शाह का निर्देशन इस बार भी काफी प्रभावशाली नजर आता है। उन्होंने गंभीर मुद्दों को बहुत भारी बनाए बिना हल्के-फुल्के अंदाज में पेश किया है। छोटे और सटीक एपिसोड्स दर्शकों को कहीं भी बोर महसूस नहीं होने देते। इमोशनल मोमेंट्स और कॉमिक टच के बीच अच्छा संतुलन देखने को मिलता है, जिससे सीरीज का मैसेज भी असरदार तरीके से सामने आता है।

एक्टिंग
सबा आजाद ने डॉक्टर विदुषी के किरदार में आत्मविश्वास और भावनाओं दोनों को अच्छे ढंग से निभाया है। करिश्मा सिंह ने स्वरा के रोल में प्रभाव छोड़ा, जबकि कुनाल ठाकुर ने अर्थ धमेचा के किरदार को सहजता से निभाया। इसके अलावा विभा छिब्बर अन्य सभी ने भी अपने किरदारों को मजबूती दी। सभी कलाकारों की परफॉर्मेंस कहानी को वास्तविक और जुड़ाव भरा बनाती है।

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!