Honda 2-व्हीलर इंडिया ने 20 सालों में बेचे 5 करोड़ टू-व्हीलर्स, सबसे ज्यादा बिकी एक्टिवा

Edited By Piyush Sharma,Updated: 05 Oct, 2021 05:44 PM

honda 2 wheeler india sold 50 million two wheelers in 20 years

जापानी व्हीकल मेकर कंपनी होंडा ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। अपनी इसी पहचान के चलते 2001 से लेकर अब तक कंपनी ने अपने 5 करोड़ से ज़्यादा टू-व्हीलर्स सेल भी कर दिए हैं। इस माइलस्टोन को छूने में होंडा एक्टिवा की भूमिका सबसे अहम रही...

ऑटो डेस्क। जापानी व्हीकल मेकर कंपनी होंडा ने ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। अपनी इसी पहचान के चलते 2001 से लेकर अब तक कंपनी ने अपने 5 करोड़ से ज़्यादा टू-व्हीलर्स सेल भी कर दिए हैं। इस माइलस्टोन को छूने में होंडा एक्टिवा की भूमिका सबसे अहम रही है।

होंडा ने भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में 2001 में कदम रखा था। तब से लेकर अब तक कंपनी 5 करोड़ से ज़्यादा टू-व्हीलर्स सेल कर चुकी है। अगर बात करें होंडा के सबसे ज़्यादा सेल होने वाले टू-व्हीलर्स की, तो इसमें सबसे पहला नाम होंडा एक्टिवा का आता है। होंडा एक्टिवा को भारत में 2001 में लॉन्च किया था। फिलहाल भारत में 6-जनरेशन्स मॉडल एक्टिवा चल रही है।

PunjabKesari

इसी के साथ कंपनी ने इस बात का भी खुलासा किया है कि पहले 11 साल में 1 करोड़ वाहनों की बिक्री हुई थी जबकि अगले दो वर्षों में तीन गुना ज़्यादा बिक्री दर्ज की गई। इस मौके पर होंडा इंडिया के सेल्स और मार्केटिंग डायरेक्टर यदविंदर सिंह गुलेरिया ने कहा कि, “हम इस शानदार उपलब्धि से खुश हैं और हमें बहुत गर्व है कि हमारे मॉडल पूरे भारत की सड़कों, भौगोलिक रूप में बंटे हुए अलग-अलग क्षेत्रों और अलग-अलग एजग्रुप के लोगों में अपनी जगह बना रहे हैं। हम अपने कस्टमर्स को होंडा ब्रांड, हमारे उत्पादों और सेवाओं पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद देते हैं।“

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!