Edited By ,Updated: 01 Nov, 2015 11:55 AM

चीन की दूरसंचार कंपनी हुआवेई अपने स्मार्टफोन ऑनर की स्नैपडील के जरिए बिक्री सोमवार से शुरू करेगी। कंपनी अब तक भारत में अपने इस स्मार्टफोन की ऑनलाइन बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए करती रही है।
नई दिल्ली: चीन की दूरसंचार कंपनी हुआवेई अपने स्मार्टफोन ऑनर की स्नैपडील के जरिए बिक्री सोमवार से शुरू करेगी। कंपनी अब तक भारत में अपने इस स्मार्टफोन की ऑनलाइन बिक्री फ्लिपकार्ट के जरिए करती रही है।
हुआवेई इंडिया के उपाध्यक्ष पी संजीव ने कहा,‘ भारतीय ग्राहकों ने हमारे ऑनर ब्रांड में बहुत रुचि दिखाई है और हम स्नैपडील के जरिए अपनी पहुंच बढ़ा रहे हैं। हमें भरोसा है कि इस गठजोड़ के जरिये हम और अधिक ऑनर प्रशंसकों तक पहुंच सकेंगे।’ हुआवेई ने भारत में फ्लिपकार्ट के जरिए ऑनर की बिक्री लगभग एक साल पहले शुरू की थी। कंपनी ने इस साल के आखिर तक 15-20 लाख ऑनर फोन बेचने का लक्ष्य रखा है। संजीव ने कहा कि इस समय ऑनर के 10 लाख ग्राहक हैं।