WhatsApp New Features 2026: iPhone यूजर्स के लिए खुशखबरी, 7 नए फीचर्स ने बदला चैटिंग का अंदाज

Edited By Updated: 27 Mar, 2026 11:47 AM

whatsapp rolls out 7 new features iphone users can run 2 accounts

मेसेंजर ऐप WhatsApp ने अपने लेटेस्ट अपडेट में सात नए फीचर्स पेश किए हैं। इन नए फीचर्स का उद्देश्य यूजर्स के लिए चैट मैनेजमेंट और कंटेंट मैनेजमेंट को सरल बनाना है। जानकारी टेक्नोलॉजी वेबसाइट WABetaInfo ने साझा की है।

नेशनल डेस्क: मेसेंजर ऐप WhatsApp ने अपने लेटेस्ट अपडेट में सात नए फीचर्स पेश किए हैं। इन नए फीचर्स का उद्देश्य यूजर्स के लिए चैट मैनेजमेंट और कंटेंट मैनेजमेंट को सरल बनाना है। जानकारी टेक्नोलॉजी वेबसाइट WABetaInfo ने साझा की है। नए अपडेट में स्टोरेज टूल्स, अकाउंट मैनेजमेंट, मैसेजिंग टूल्स और AI बेस्ड फीचर्स शामिल हैं।

स्पेस बचाने वाले स्टोरेज टूल्स
WhatsApp ने स्टोरेज मैनेजमेंट को आसान बनाया है। अब यूजर्स किसी भी चैट के अंदर बड़ी फाइल्स (फोटो और वीडियो) को खोजकर डिलीट कर सकते हैं। इसके लिए पूरी चैट डिलीट करने की जरूरत नहीं है। यूजर्स सिर्फ मीडिया डिलीट करके टेक्स्ट मैसेज को सुरक्षित रख सकते हैं।


चैट ट्रांसफर हुआ आसान
iOS और Android के बीच चैट हिस्ट्री ट्रांसफर करना अब सरल हो गया है। यूजर्स सीधे मैसेज, फोटो और वीडियो ट्रांसफर कर सकेंगे, बिना किसी क्लाउड बैकअप के। इसके लिए एक आसान प्रोसेस फॉलो करना होगा।


iPhone पर मल्टी अकाउंट सपोर्ट
iPhone यूजर्स अब WhatsApp के एक ही ऐप में दो नंबर चला सकेंगे। यूजर्स अकाउंट स्विच कर सकते हैं, बिना लॉगआउट किए। टैब बार में प्रोफाइल फोटो दिखेगी, जिससे पता चलेगा कि कौन सा अकाउंट एक्टिव है। यह फीचर पर्सनल और वर्क चैट को अलग रखने में मदद करेगा।


Meta AI के साथ फोटो एडिटिंग
Meta AI की मदद से फोटो एडिटिंग की सुविधा मिली है। यूजर्स ऑब्जेक्ट रिमूव कर सकते हैं, बैकग्राउंड बदल सकते हैं और अलग-अलग स्टाइल लगा सकते हैं। शुरुआत में यह फीचर चुनिंदा यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा।


 AI Writing Help फीचर
यह फीचर मैसेज लिखने में सुझाव देगा और यूजर्स के लिए सटीक जवाब का सुझाव तैयार करेगा। इस दौरान यूजर्स की प्राइवेसी पूरी तरह सुरक्षित रहेगी। इन नए फीचर्स का रोलआउट धीरे-धीरे सभी यूजर्स तक किया जा रहा है। आने वाले समय में ये सुविधाएं दुनियाभर के WhatsApp यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगी।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!