WhatsApp Update: WhatsApp में आने वाला है बड़ा अपडेट, अब स्टेटस लगाने के बाद बदल पाएंगे Caption

Edited By Updated: 29 Jul, 2026 01:19 PM

whatsapp status captions can now be edited without deleting the status

Whatsapp का इस्तेमाल लोग चैटिंग करने से लेकर वीडियो कॉल और वाइस कॉल के लिए करते हैं। व्हाट्सेप के इन शानदार फीचर्स के साथ आपको एक बड़ा अपडेट मिलने वाला है। इसके अनुसार अगर आप अपने व्हाटसेप स्टेटस को लगाने के बाद कैप्शन में कुछ बदलाव करना चाहते हैं...

WhatsApp Update: Whatsapp का इस्तेमाल लोग चैटिंग करने से लेकर वीडियो कॉल और वाइस कॉल के लिए करते हैं। व्हाट्सेप के इन शानदार फीचर्स के साथ आपको एक बड़ा अपडेट मिलने वाला है। इसके अनुसार अगर आप अपने व्हाटसेप स्टेटस को लगाने के बाद कैप्शन में कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो वो आसानी से कर सकेंगे। कंपनी इस फीचर को यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाने के लिए कर रही है।

कब तक आएगा यह फीचर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अगर आपने व्हाटसेप स्टेटस लगा दिया और आप से गलत कैप्शन टाइप हो गया है तो आप इसे अपडेट कर सकेंगे। इस पूरे पोस्ट को डिलीट करने की जरुरत नहीं पडे़गी। फिलहाल ये फीचर WhatsApp Beta for Android के 2.26.30.1 वर्जन में टेस्टिंग की जा रही है और आने वाले कुछ समय में इसे यूजर्स तक पहुंचाया जा सकेगा।

साथ मिलेगा टाइम लिमिट

WhatsApp के इस  नए कैप्शन अपडेट फीचर के लिए आपको टाइम लिमिट भी मिलेगी। यानि की जैसे स्टेटस लगाने के 15 मिनट के अंदर इसे आप चेंज कर सकते हैं। 15 मिनट के बाद कोई भी बदलाव नहीं हो सकेगा। यह नया नियम भी WhatsApp के दूसरे एडिट फीचर्स की तरह ही टाइम लिमिट पर बेस्ड है।

इन तरीकों से एडिट हो सकेगा कैप्शन

जानकारी के मुताबिक यूजर दो तरीकों से इस फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं। पहला Shared Status की लिस्ट में जाकर EDIT का ऑप्शन चुनकर बिना स्टेटस खोले कैप्शन चेंज कर सकते हैं और दूसरा कैप्शन के पास पेंसिल के आइकन से भी आसानी से एडिट हो जाएगा।  जानकारी के लिए बता दें कि पहले यूजर को कैप्शन एडिट करने के  लिए उसे डिलीट ही करना पड़ता था। लेकिन अब इस फीचर के आने से Whatsapp  यूजर्स को थोड़ी आसानी से बदल सकते हैं।

 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!