Edited By jyoti choudhary,Updated: 28 Oct, 2026 10:18 AM

जियो आईपीओ ने शेयर बाजार में दमदार शुरुआत करते हुए निवेशकों को लिस्टिंग के दिन ही शानदार रिटर्न दिया। ₹1,119 के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले शेयर बीएसई और एनएसई पर करीब 21.36% प्रीमियम के साथ ₹1,358 पर लिस्ट हुआ। इस तरह आईपीओ में शेयर पाने वाले...
नई दिल्ली: जियो आईपीओ ने शेयर बाजार में दमदार शुरुआत करते हुए निवेशकों को लिस्टिंग के दिन ही शानदार रिटर्न दिया। ₹1,119 के अपर प्राइस बैंड के मुकाबले शेयर बीएसई और एनएसई पर करीब 21.36% प्रीमियम के साथ ₹1,358 पर लिस्ट हुआ। इस तरह आईपीओ में शेयर पाने वाले निवेशकों को प्रति शेयर ₹239 का लिस्टिंग गेन मिला।
लिस्टिंग के बाद निवेशकों के सामने सबसे बड़ा सवाल है कि इस शेयर में आगे भी बने रहना फायदेमंद होगा या मौजूदा मुनाफा बुक करके निकल जाना बेहतर रहेगा। इसका फैसला कंपनी के कारोबार की संभावनाओं, शेयर के मौजूदा मूल्यांकन और निवेशक के जोखिम उठाने की क्षमता पर निर्भर करेगा।
जीएमपी के मुकाबले कैसी रही जियो आईपीओ की लिस्टिंग?
लिस्टिंग से पहले जियो आईपीओ का ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) करीब 22.16% बताया जा रहा था। हालांकि, शेयर की वास्तविक लिस्टिंग लगभग 21.36% प्रीमियम पर हुई। यानी बाजार में इसकी शुरुआत ग्रे मार्केट के अनुमान से थोड़ी कम रही।
आईपीओ को निवेशकों का जोरदार समर्थन मिला था और यह 22 गुना से अधिक सब्सक्राइब हुआ था। सब्सक्रिप्शन के दौरान भी इस इश्यू को लेकर बाजार में काफी उत्साह देखने को मिला।