आ गई हवा में उड़ने वाली कार? टेस्ला की नई 'रोडस्टर' ने हवा में कलाबाज़ी खाकर चौंकाया, तीन शानदार वेरिएंट्स के साथ जानें कब होगी लांच

Edited By Updated: 16 Oct, 2026 12:57 PM

tesla roadster elon musk flying car rocket thrusters spacex technology

क्या आपने कभी किसी कार को आसमान में उड़ते, हवा में कलाबाज़ी खाते या फिर किसी विशाल सेमी-ट्रक के ऊपर से छलांग लगाते देखा है? इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) दिग्गज टेस्ला (Tesla) की नई जनरेशन की रोडस्टर (Tesla Roadster) ने ऐसा ही कुछ करके ऑटोमोबाइल दुनिया में...

टेक्सास: क्या आपने कभी किसी कार को आसमान में उड़ते, हवा में कलाबाज़ी खाते या फिर किसी विशाल सेमी-ट्रक के ऊपर से छलांग लगाते देखा है? इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) दिग्गज टेस्ला (Tesla) की नई जनरेशन की रोडस्टर (Tesla Roadster) ने ऐसा ही कुछ करके ऑटोमोबाइल दुनिया में सनसनी फैला दी है।      

कंपनी ने एक इवेंट के दौरान अपनी इस सुपरकार का प्रदर्शन किया। टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) एलन मस्क का दावा है कि एरोस्पेस कंपनी 'स्पेसएक्स' (SpaceX) की तकनीक से लैस यह कार किसी साइंस-फिक्शन फिल्म के सीन की तरह हवा में उड़ और उतर सकती है। टेस्ला के दावों के अनुसार, नई रोडस्टर रफ्तार के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ सकती है। यह कार 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे (0-60 mph) की स्पीड महज 0.81 सेकंड में हासिल कर सकती है। अगर यह आंकड़ा असल सड़कों पर साबित होता है, तो यह दुनिया की सबसे तेज़ एक्सीलरेशन वाली कार बन जाएगी।    

तीन वर्ज़न में आएगी सुपरकार: परफॉरमेंस, थ्रस्ट और रॉकेट
 टेस्ला की ऑफिशियल बुकिंग वेबसाइट के मुताबिक, रोडस्टर को तीन वेरिएंट्स में तैयार किया गया है: 

1.परफॉरमेंस (Performance Version): यह इस लाइनअप का शुरुआती मॉडल होगा, जिसमें स्टैंडर्ड सुपरकार फीचर्स होंगे लेकिन रॉकेट थ्रस्टर्स शामिल नहीं होंगे।

2, थ्रस्ट (Thrust Version): इस मॉडल में कार के पिछले हिस्से में खास एक्सीलरेशन बूस्टर्स दिए जाएंगे, जो कार को अतिरिक्त पिकअप देंगे।   

3. रॉकेट (Rocket Version): यह कार का टॉप-एंड और सबसे एडवांस्ड वर्ज़न है। इसमें 10 कोल्ड-गैस थ्रस्टर्स (Cold-Gas Thrusters) लगे हैं, जिसे टेस्ला 'फुल फ्लाइट सिस्टम' कहती है। ये थ्रस्टर्स कंप्रेस्ड गैस पर काम करते हैं और इन्हें रीचार्ज करने के लिए कार में ही ऑन-बोर्ड कंप्रेसर दिया गया है।   

 रिज़र्वेशन की जानकारी से पता चलता है कि इनकी उपलब्धता और कीमत में काफी अंतर है।

परफॉरमेंस मॉडल: इसे $50,000 USD (लगभग 42 लाख रुपये) का टोकन अमाउंट देकर बुक किया जा सकता है।   

थ्रस्ट मॉडल: इसकी बुकिंग राशि $250,000 USD (लगभग 2.1 करोड़ रुपये) रखी गई है और यह सीमित संख्या में ही उपलब्ध होगा।  

रॉकेट मॉडल: यह एक सिंगल-सीटर (एक सीट वाली) कार है। इसे हर कोई नहीं खरीद पाएगा- यह वेरिएंट केवल टेस्ला द्वारा भेजे गए खास इनविटेशन (Invite Only) के ज़रिए ही चुनिंदा ग्राहकों को दिया जाएगा।

टेस्ला ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि 'रॉकेट' मॉडल के लिए ग्राहकों को कैसे चुना जाएगा या कंपनी इसकी कितनी यूनिट्स बनाएगी। रॉकेट थ्रस्टर्स के अलावा, रोडस्टर में एक सक्शन सिस्टम भी दिया गया है।

रैंप पर उल्टा चलने का डेमो और सक्शन सिस्टम
सिर्फ हवा में उछलना ही नहीं, बल्कि नई रोडस्टर में एक विशेष फैन-पावर्ड सक्शन सिस्टम (Fan-Powered Suction System) भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि इसके तीनों वर्ज़न में यह सिस्टम 2G तक का डाउनफोर्स जनरेट कर सकता है। इवेंट में एक रैंप पर कार को उल्टा (Upside Down) चलाकर इसका डेमो भी प्रस्तुत किया गया। 

क्या आम सड़कों पर मुमकिन है यह टेक्नोलॉजी?
 हालांकि, इन थ्रस्टर्स को लेकर सवाल उठते हैं कि क्या इन्हें कंट्रोल किए गए डेमो के अलावा असल दुनिया में इस्तेमाल किया जा सकता है। इनकी स्पीड, शोर का स्तर और काम करने का अनोखा तरीका, इन्हें सड़क पर चलने वाली आम कारों में शामिल करना काफी मुश्किल बना सकता है। टेस्ला ने अभी तक यह नहीं बताया है कि यह सिस्टम पब्लिक रोड के नियमों का पालन कैसे करेगा, या इवेंट में दिखाए गए फीचर्स ग्राहकों को मिलने वाली कारों में होंगे या नहीं। कंपनी ने अभी तक कार के प्रोडक्शन स्पेसिफिकेशन्स की पूरी जानकारी भी नहीं दी है। ऐसे में, फाइनल कार का कॉन्फ़िगरेशन, परफॉरमेंस और कानूनी मंजूरी (होमोलोगेशन) को लेकर कई सवाल अभी भी अनसुलझे हैं। फिलहाल कंपनी ने यह साफ़ नहीं किया है कि डिलीवरी के समय ग्राहकों को मिलने वाली प्रोडक्शन कार में ये सारे स्टंट फीचर्स मौजूद होंगे या नहीं।

2028 तक डिलीवरी का लक्ष्य 
टेस्ला का कहना है कि नया रोडस्टर 2028 में आएगा। कंपनी ने 2017 में पहली बार इस नेक्स्ट-जेनरेशन मॉडल को पेश किया था, यानी इसके आने में लगभग एक दशक लग जाएगा। उस समय, टेस्ला ने 2020 तक डिलीवरी देने का लक्ष्य रखा था और चार सीटों वाली एक ऐसी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार का वादा किया था, जो एक बार चार्ज करने पर लगभग 1,000 km तक चल सकेगी।

गौरतलब है कि टेस्ला ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार (Roadster Gen-1) 2008 में लोटस एलिस (Lotus Elise) के प्लेटफॉर्म पर लॉन्च की थी और 2012 में इसका उत्पादन बंद कर दिया था। अब 2028 में आने वाला यह नया मॉडल अगर दावों के मुताबिक पेश होता है, तो यह ऑटोमोबाइल जगत के इतिहास में एक नया अध्याय लिखेगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!