मुंबई में भारी बारिश के मद्देनजर स्थिति की समीक्षा करेंगे शिंदे

Edited By Updated: 01 Jul, 2022 09:24 PM

pti goa story

पणजी, एक जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई और अन्य हिस्सों में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार शाम गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो गए।

पणजी, एक जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई और अन्य हिस्सों में भारी बारिश से उत्पन्न स्थिति का जायजा लेने के लिए शुक्रवार शाम गोवा से मुंबई के लिए रवाना हो गए।

पणजी के पास डोना पाउला में एक रिसॉर्ट के बाहर पत्रकारों से बात करते हुए शिंदे ने कहा कि वह मुंबई में आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जहां पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। मुख्यमंत्री पद का कार्यभार संभालने के कुछ घंटे बाद शिंदे बागी विधायकों से मुलाकात करने बृहस्पतिवार देर रात गोवा पहुंचे थे।

उन्होंने कहा, ''मुंबई में भारी बारिश हो रही है और लोगों को नुकसान हो रहा है। मैं व्यक्तिगत रूप से आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक की अध्यक्षता करूंगा।''
शिंदे ने कहा कि वह पहले ही नगर निकाय के अधिकारियों से इस बारे में बात कर चुके हैं।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!