विभिन्नता में एकता को समेटे हुए भारत की सांस्कृतिक विरासत: जेपी दलाल

Edited By Updated: 15 Apr, 2022 07:57 PM

india s cultural heritage encompassing unity in diversity jp dalal

कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने अखंड भारत संदेश यात्रा को किया रवाना

चंडीगढ, ( अर्चना सेठी)  प्रदेश के कृषि एवं पशुपालन मंत्री जेपी दलाल ने कहा कि भारत की संस्कृति सबसे समृद्ध है। भारत में अनेक भाषाएं हैं। देश विभिन्नता में एकता को संजोए हुए है। अन्य देशों के लोग भारत की सांस्कृतिक विरासत को देखकर हैरान हैं। 

 

कृषि मंत्री दलाल शुक्रवार को स्थानीय रामनगर कॉलोनी स्थित पंजाबी कम्यूनिटी सेंटर में छात्राओं द्वारा निकाली जा रही अखंड भारत संदेश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने के दौरान अपना संदेश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति इतनी विशाल और समृद्ध है कि इस पर किसी का प्रभाव नहीं पड़ सकता। उन्होंने कहा कि यहां भले ही पग-पग पर हमारी बोली बदलती है, थोड़ी-थोड़ी दूरी पर पानी बदलता है, यहां लोगों की वेशभूषा भी अलग-अलग दिखाई देती है, लेकिन इन सबके बावजूद देश एकता के सूत्र में है। उन्होंने कहा कि प्रदेशभर की बेटियों द्वारा निकाली जा रही यह अखंड भारत संदेश यात्रा विशेषकर युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। इससे युवाओं को भारत की सांस्कृतिक विरासत को जानने की जिज्ञासा पैदा होगी, जो सबसे जरूरी है। 

 

कृषि मंत्री  दलाल ने कहा कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व में एक बार फिर से अपनी खोई हुई साख को हासिल किया है। आज दुनिया में भारत का डंका बज रहा है। भारत एक बार फिर से विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। उन्होंने इस यात्रा में शामिल लड़कियों से कहा कि वे युवा वर्ग को किसी भी प्रकार की बुराईयों से दूर रहने का संदेश दें। उन्होंने कहा कि युवाओं में देशभक्ति की भावना का होना जरूरी है। कृषि मंत्री दलाल ने कहा कि जब भी बेटियों ने कोई बीड़ा उठाया है, वहां हर बाधा पार हुई है।

 

उपायुक्त आरएस ढिल्लो ने भी इस यात्रा में शामिल लड़कियों का अपना संदेश दिया। उन्होंने कहा कि समाज के निर्माण में युवा वर्ग का बड़ा ही अहम योगदान होता है। लड़कियों/महिलाओं में भी समाज के प्रति अपने दायित्व की जानकारी होनी चाहिए। इस मौके पर हलवासिया विद्या विहार व आदर्श महिला कॉलेज से भी छात्राएं यात्रा में शामिल हुई। यहां कुछ समय पड़ाव के बाद यात्रा ने दादरी के लिए रवानगी की, जिसको कृषि मंत्री  दलाल व उपायुक्त ढिल्लो ने हरी झंडी दिखाई। अखंड भारत यात्रा इंडियन मीडिया सेंटर के तत्वावधान में चल रही है, जिसमें 160 लड़कियां शामिल हैं। यह प्रदेश के हर जिला में जाएगी और देश की अखंडता का संदेश देगी। आज यह यात्रा सुबह करीब आठ बजे भिवानी पहुंची, जहां पर इंडियन मीडिया सेंटर के पदाधिकारियों ने यात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!