पीरियड्स के दर्द से तुरंत छुटकारा पाने के लिए अपनांए ये तरीके...

Edited By Updated: 30 Dec, 2015 02:03 PM

periods of pain immediately adopt these methods to get rid

पीरियड्स का समय हर महिला के लिए सबसे कष्टदायक होता है। इस दौरान महिलाएं थकान और सुस्ती का अनुभव करती हैं। कुछ ...

पीरियड्स का समय हर महिला के लिए सबसे कष्टदायक होता है। इस दौरान महिलाएं थकान और सुस्ती का अनुभव करती हैं। कुछ महिलाओं को इस दौरान चिड़चिड़ापन और डिप्रेशन भी हो जाता है।

इसकी एक वजह है रक्तस्त्राव । इसकी वजह से होने वाला दर्द कई बार महिलाओं को बहुत चिड़चिड़ा बना देता है। कमजोरी की वजह से गुस्सा भी आता है। लेकिन इस दौरान सेहत का खास ध्यान रखना बहुत जरूरी है नहीं तो हमें कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। 
 
पौष्टिक आहार लेकर आप खुद को कमजोरी से बचा सकती हैं। आइए हम आपको मासिक धर्म आहार के बारे में बताते हैं, जो पीरियड के दौरान आपको एेनर्जी देंगे।
 
* पेट और कमर के निचले हिस्से पर गर्म पानी की थैली रखना और गर्म पानी से स्नान लेना इस समस्या में तत्काल आराम दिला सकता है।
 
* कई प्रकार की चाय, जैसे कि अदरक, जैस्मिन (चमेली) और कैमोमाइल (बबूने का फूल) की चाय पीने से भी दर्द में राहत मिलती है और यह शरीर की नमी को बनाए रखकर खून की कमी से ल़डने में भी मदद करता है। वॉटर रिटेंशन यानी जल प्रतिधारण की समस्या से ग्रस्त ल़डकियों या महिलाओं को डेंडिलियोन (पीले फूल का एक प्रकार को पौधा) की चाय का सेवन काफी आराम दिला सकता है।
 
* मासिक धर्म की तकलीफ को कम करने के लिए विटामिन बी, ई, सी और फोलेट जैसे कई सप्लीमेंट्स लेना भी फायदेमंद रहेगा।
 
* फलों और हरी पत्तेदार सब्जियों जैसे रेशे से भरपूर आहार लें, जिनमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट प्रचुर मात्रा में होते हैं। ऎलोवेरा जूस और पपीता भी मासिक की एेंठन को दूर करने में बेहद मददगार है।
 
* इस दौरान दूध से बनी चीजों, मांस और दालों के सेवन से बचें, क्योंकि ये चीजें पेट में गैस उत्पन्न कर दर्द को बढ़ा सकती हैं।
 
* कॉफी का सेवन भी न करें, क्योंकि यह रक्त नलिकाओं को संकुचित कर बेचैनी, एेंठन और दर्द को बढ़ा सकती है।
 
* हल्का व्यायाम, योग और स्ट्रेचिंग ऐंठन के कारण होने वाले दर्द से छुटकारा दिलाने में सहायक है।
 
* मसाज भी इस स्थिति में काफी आराम देगी और ऐंठन को दूर करने में सहायक होगी। पेट के निचले हिस्से में लैवेंडर का तेल लगाएं।
 
* एसिटामिनोफेन (पैरासिटामोल) और मेफनेमिक एसिड जैसी दर्द निवारक दवाएं, दर्द से छुटकारा दिलाने और रक्तस्त्राव को कम करने में मददगार होंगी।
 
* इस स्थिति में दर्द कम करने के लिए एक्यूप्रेशर के भी अच्छे परिणाम देखे गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!