अमेरिका का समुद्र के बीच हमलाः आग का गोला बना संदिग्ध जहाज, एक व्यक्ति की मौत

Edited By Updated: 27 May, 2026 12:18 PM

1 killed 2 survive u s strike on boat in eastern pacific southcom says

अमेरिकी सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित मादक पदार्थ तस्करी में शामिल एक नौका पर हमला किया, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। हमले के बाद दो अन्य लोगों की तलाश शुरू की गई। इस अभियान को लेकर अमेरिका की सैन्य कार्रवाई और लक्ष्य चयन प्रक्रिया पर...

Washington: अमेरिका की सेना ने पूर्वी प्रशांत महासागर में कथित तौर पर मादक पदार्थ तस्करी में शामिल एक नौका पर हमला किया है। इस कार्रवाई में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अमेरिका की दक्षिणी कमान ने इस हमले का एक वीडियो भी जारी किया। वीडियो में तेज गति से समुद्र में भाग रही एक नौका में आग लगने और फिर जोरदार विस्फोट होते देखा गया। अमेरिकी अधिकारियों के अनुसार हमला मंगलवार को किया गया। हमले के तुरंत बाद अमेरिकी तटरक्षक बल को सूचना दी गई ताकि नौका में मौजूद दो अन्य लोगों की तलाश शुरू की जा सके। दक्षिणी कमान ने कहा कि यह कार्रवाई मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा थी। ट्रंप प्रशासन के दौरान शुरू किया गया यह अभियान सितंबर की शुरुआत से लगातार जारी है।

 

इसके तहत पूर्वी प्रशांत महासागर और कैरेबियाई सागर में संदिग्ध जहाजों और नौकाओं को निशाना बनाया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार इन अभियानों में अब तक कम से कम 194 लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि आलोचकों का कहना है कि अमेरिकी सेना अब तक यह साबित करने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं दे पाई है कि जिन नौकाओं और जहाजों पर हमले किए गए, उनमें वास्तव में मादक पदार्थ मौजूद थे। इसी वजह से इन सैन्य कार्रवाइयों को लेकर सवाल उठने लगे हैं। पिछले सप्ताह Pentagon के निगरानी विभाग ने कहा था कि वह इन हमलों की जांच करेगा। पेंटागन के इंस्पेक्टर जनरल कार्यालय ने बताया कि यह जांच “स्वतः संज्ञान” के आधार पर शुरू की गई है।

 

जांच में यह देखा जाएगा कि अमेरिकी सेना ने हमले करने से पहले तय नियमों और लक्ष्य-निर्धारण प्रक्रिया का सही तरीके से पालन किया या नहीं। विशेषज्ञों का कहना है कि समुद्र में चल रहे इस अभियान से मानवाधिकार और अंतरराष्ट्रीय कानूनों को लेकर नई बहस शुरू हो सकती है। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब अमेरिका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मादक पदार्थ तस्करी रोकने के लिए अपनी सैन्य रणनीति को और आक्रामक बना रहा है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!