वैज्ञानिकों ने पहली बार खोजीं 2डी चुंबक

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jun, 2017 04:08 PM

2d magnets discovered for first time

वैज्ञानिकों ने पहली बार 2डी चुंबक खोजी हैं, जो परमाणुओं की एकल परत से बनी हुई हैं

वाशिंगटन: वैज्ञानिकों ने पहली बार 2डी चुंबक खोजी हैं, जो परमाणुओं की एकल परत से बनी हुई हैं। ये चुंबक कहीं अधिक संगठित और प्रभावी उपकरणों का मार्ग प्रशस्त कर सकती हैं।  चुंबकीय पदार्थ हमारे जीवन में अहम भूमिका निभानी वाली प्रौद्योगिकियों का आधार हैं। इनमें सेंसिंग अैर हार्ड-डिस्क डेटा स्टोरेज शामिल है।  

छोटी और तेज मशीनों के लिए शोधकर्ता एेसे नए चुंबकीय पदार्थों को तलाश रहे हैंं, जो ज्यादा सुगठित, ज्यादा दक्ष हों और जिन्हें सटीक एवं विश्वसनीय तरीकों से नियंत्रित किया जा सकता हो। अमरीका में यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन और मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के नेतृत्व वाले दल ने पहली बार एकल परत की 2डी दुनिया में चुंबकीय गुण खोज निकाला है। 

ये निष्कर्ष नेचर नामक जर्नल में प्रकाशित हुए हैं। ये नतीजे दिखाते हैं कि चुंबकीय गुण 2डी वाली संरचनाओं में भी मौजूद हो सकते हैं। इसके साथ ही इसके अनुप्रयोगों की कई संभावनाएं खुल गई हैं। यूनिवर्सिटी ऑफ वाशिंगटन के प्रोफेसर शियाआेदोंग ने कहा, ‘‘हमने अत्यधिक चुंबकत्व से युक्त एक अलग-थलग 2डी पदार्थ खोज निकाला। इस सिस्टम में चुंबकीय गुण बेहद प्रभावी है। 
  

Related Story

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!